Business

Share Market : बाजार ने भरी उड़ान, Sensex 400 अंक उछला, Nifty 24,100 के पार

शुक्रवार की सुस्ती के बाद सोमवार को शेयर बाजार ने शानदार वापसी की, शुरुआती कारोबार में निवेशकों को राहत मिली और कई दिग्गज शेयरों में तेजी दिखी, हालांकि मॉनसून की धीमी रफ्तार और ग्लोबल मार्केट के संकेत आगे बाजार की दिशा तय कर सकते हैं

बिजनेस डेस्क, 22 जून 2026:

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने दमदार शुरुआत की। शुक्रवार की कमजोरी को पीछे छोड़ते हुए सेंसेक्स और निफ्टी दोनों तेजी के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में निवेशकों का भरोसा लौटता नजर आया और बाजार में खरीदारी का माहौल दिखा।

बीएसई सेंसेक्स 423.30 अंकों की बढ़त के साथ 77,226.20 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 50 भी 119.11 अंक मजबूत होकर 24,132.20 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। शुरुआती कारोबार में एचसीएल टेक और मारुति के शेयर टॉप गेनर्स में शामिल रहे।

दुनियाभर के बाजारों से मिले-जुले संकेत सामने आए हैं। जापान का टॉपिक्स इंडेक्स करीब 1.3 फीसदी मजबूत रहा, जबकि ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 भी हल्की बढ़त में कारोबार करता दिखा।

ये भी पढ़ें:

दूसरी तरफ अमेरिकी बाजार में दबाव बना हुआ है। एसएंडपी 500 फ्यूचर्स में करीब 0.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंग सेंग 1.3 फीसदी और शंघाई कंपोजिट 0.2 फीसदी नीचे कारोबार कर रहे हैं। यूरोप के यूरो स्टॉक्स 50 फ्यूचर्स में भी कमजोरी देखने को मिली।

सोमवार की शुरुआत ने निवेशकों को राहत जरूर दी है, लेकिन आने वाले दिनों में बाजार की चाल पर मॉनसून और वैश्विक संकेतों का असर देखने को मिल सकता है। बाजार में तेजी के बीच मॉनसून की धीमी रफ्तार चिंता बढ़ा रही है। अल नीनो की स्थिति के बीच जून में अब तक सामान्य से करीब 38 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। अगर बारिश में और देरी होती है तो खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित हो सकती है। इससे खाद्य महंगाई बढ़ने और ग्रामीण इलाकों में मांग कमजोर पड़ने का खतरा भी बढ़ सकता है। इसी वजह से निवेशकों की नजर अब घरेलू हालात के साथ विदेशी बाजारों पर भी बनी रहेगी।

READ MORE

ये भी पढ़ें  टैरिफ विवाद में नया मोड़: कोर्ट के झटके पर ट्रंप ने कहा...भारत पर 18 नहीं, 10 प्रतिशत लगेगा शुल्क

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link