Uttarakhand

मानसून से पहले सड़कें हों चमाचम… मंत्री का जलभराव व विकास कार्यों की धीमी गति देख चढ़ा पारा

कैबिनेट मंत्री खजान दास ने शहर की सफाई व्यवस्था, सड़कों की स्थिति और पेयजल आपूर्ति को लेकर की समीक्षा बैठक, एमडीडीए के अधिकारी की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना को पूरा करने के निर्देश

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 22 जून 2026ः

कैबिनेट मंत्री खजान दास ने शहर की सफाई व्यवस्था, सड़कों की स्थिति और पेयजल आपूर्ति को लेकर राजपुर विधानसभा क्षेत्र में अधिकारियों के साथ सोमवार को समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि मानसून से पहले सभी जरूरी कार्य हर हाल में पूरे किए जाएं, ताकि आम जनता को किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मानसून के दौरान जलभराव और अन्य समस्याएं किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होंगी। बैठक में एमडीडीए के अधिकारी की अनुपस्थिति पर मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अगली बैठक में विभाग का वरिष्ठ अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे। कहा कि जनहित के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

बैठक में मंत्री को बताया गया कि ब्राह्मणवाला में आढ़त बाजार शिफ्टिंग कार्य लगभग 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है और प्रभावित आढ़तियों को मुआवजा देने की प्रक्रिया भी तेज हो गया है। अब तक 78 से अधिक रजिस्ट्रियां भी कराई जा चुकी हैं। खजान दास ने प्रिंस चौक क्षेत्र में जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए दर्शनलाल चौक से प्रिंस चौक तक प्रस्तावित 29.14 करोड़ रुपये की स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना को शीघ्र धरातल पर उतारने के निर्देश दिए।

मंत्री ने कांवली रोड, सुभाष रोड और मॉडर्न कॉलोनी रोड की खराब स्थिति पर नाराजगी जताई और मानसून से पहले सभी सड़कों को दुरुस्त करने के आदेश दिए। परेड ग्राउंड की सफाई व्यवस्था पर भी असंतोष जताते हुए उन्होंने इसे गांधी पार्क की तर्ज पर विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्यों में तेजी लाने और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  Youth Dialogue: धामी ने युवाओं के साथ साझा किया New Uttarakhand Vision

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button