Rajasthan

कोटा पुलिस पर हमला करने वाले बदमाशों की हेकड़ी निकली, गोली खुद को लगी, 3 गिरफ्तार

बूंदी,7 नवंबर 2024

बूंदी में कोटा पुलिस की स्पेशल टीम पर बदमाशों ने फायरिंग की, लेकिन बदमाश खुद अपनी पिस्टल की गोली से घायल हो गया। फायरिंग में बदमाश अमन लाल के पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए कोटा अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह मुठभेड़ रायथल थाना क्षेत्र के गांव में हुई थी।

पुलिस की स्पेशल टीम ने कोटा से लालसोट हाइवे पर वांछित अपराधी अमन लाल और उसके दो साथियों समीर और अभिषेक का पीछा किया। गांव में पहुंचते ही बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, लेकिन पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। अमन लाल को पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। रायथल थाने में तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

इसी बीच अपराधियों की गाड़ी जखाना गांव के पास गहरे गड्ढे में फंस गई। यहां भी पुलिस टीम पर तीनों अपराधियों ने फायर किया। बदमाश अमन लाला के पैर में खुद की पिस्टल की गोली लगी। पुलिस टीम ने अमन लाला को दबोच कर उसके दो साथियों को भी खेतों में भागते हुए पकड़ लिया। मामले की सूचना पर रायथल थानाधिकारी सुरजीत सिंह मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे। कोटा पुलिस की टीम के हेड कांस्टेबल अजय चाहर ने रायथल थाना पुलिस को अपराधियों के विरुद्ध रिपोर्ट सौंपी हैं।

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें  राजस्थान : घरेलू विवाद में गुस्साई महिला ने पति की जीभ काटी, फिर खुद को कमरे में बंद कर की आत्महत्या की कोशिश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link