Rajasthan

राजस्थान उपचुनाव: विधानसभा की 6 सीटों पर बीजेपी ने प्रत्याशी किए घोषित, एक पर फंसा पेंच

जयपुर, 20 अक्टूबर, 2024
भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान उपचुनाव के लिए सात सीटों में से 6 पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। हालांकि, चौरासीया सीट के लिए अभी तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है और मंथन जारी है। झुंझुनू विधानसभा सीट से राजेंद्र भांबू को टिकट दिया गया है। तो वहीं रामगढ़ सीट से सुखवंत सिंह को टिकट मिला है। दौसा सीट पर किरोड़ी लाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा पर भारतीय जनता पार्टी ने भरोसा जताया है। वहीं बात करें देवली उनियारा सीट की तो इस सीट से राजेंद्र गुर्जर को टिकट दिया गया है।

खींवसर विधानसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी ने रेवत राम डागा को टिकट दिया है। वहीं सलूंबर विधानसभा शांता देवी मीणा को टिकट दिया गया है। वहीं सातवीं सीट चौरासीा के लिए अभी किसी चेहरे को सामने नहीं किया गया है। इस सीट अभी भी मंथन चल रहा है।

बता दें कि सभी सात विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होना है। इससे पले नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर तय की गई है। वहीं 20 अक्तूबर रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण नामांकन दाखिल नहीं किए जाएंगे। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि नामांकन पत्र संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच जमा किए जा सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्तूबर को की जाएगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर है। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। 

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें  UP में इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन को रफ्तार: एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट और ऊर्जा परियोजनाओं पर योगी की सख्त निगरानी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button