Rajasthan

राजस्थान: रणथंभौर में टाइगर टी 2309 की मौत, कारण जानें

सवाई माधोपुर,23 दिसंबर 2024

रणथंभौर के आमा घाटी वन क्षेत्र में आज युवा टाइगर टी 2309 की मौत हो गई, जो वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक दुखद खबर है। टाइगर के शव पर दूसरे टाइगर से टेरिटोरियल फाइट के घाव के निशान मिले, जिससे यह स्पष्ट होता है कि टाइगर टी 2309 की मौत आपसी संघर्ष में हुई है। यह टाइगर रणथंभौर की बाघिन टी 105 नूरी का संतान था और लगभग तीन साल और छह महीने का था। शव को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए राजबाग नाका चौकी लाया गया।

इस घटना ने वन्यजीव संरक्षण और बाघों की ट्रैकिंग और मॉनिटरिंग की प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि इस तरह के टेरिटोरियल संघर्षों से युवा टाइगर की मौत चिंताजनक है। वन विभाग ने शव का पोस्टमार्टम किया, लेकिन मौत की पूरी वजह विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। हालांकि, वन अधिकारियों द्वारा इस घटना की जांच की जा रही है, बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  राजस्थान : शख्स ने “वेब सीरीज देख रची अपने ही मौत की साजिश”, फिर ऐसे हुआ खुलासा....

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link