ProjectsUttar Pradesh

प्रधानमंत्री आवास योजना: हर पात्र लाभार्थी का घर का सपना होगा साकार…..कोई जाति बंधन नहीं

संतोष देव गिरि

मिर्ज़ापुर, 23 दिसंबर 2024:

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अब किसी भी जाति के पात्र लाभार्थी अपने पक्के मकान का सपना साकार कर सकते हैं। इस योजना की विस्तृत जानकारी खंड विकास अधिकारी बबीता सिंह ने सोमवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित गांव सुशासन की ओर कार्यक्रम के दौरान दी।

ये भी होंगे पात्र

ये भी पढ़ें:

खंड विकास अधिकारी ने बताया कि योजना के नए मानकों के तहत अब मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से पात्रता का दावा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास प्लस सर्वेक्षण जल्द ही शुरू किया जाएगा, जिसमें जिन लोगों के पास कच्चा मकान, दो पहिया वाहन, या सात एकड़ तक असिंचित जमीन है, वे भी इस योजना के लिए पात्र हो सकते हैं, बशर्ते उनके पास पक्का मकान न हो।

Advertisement

घर-घर जाकर होगा सर्वेक्षण

सर्वेक्षण का कार्य पोर्टल के माध्यम से संचालित होगा, और यह अभियान घर-घर जाकर किया जाएगा। योजना का उद्देश्य 2029 तक सभी पात्र लाभार्थियों को पक्के मकान उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर एडीओ आईएसबी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि योजना की निगरानी प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है।
कार्यक्रम में वीडियो पंचायत अजय शंकर, संजय पांडे, भारतेंदु राय, और ग्राम विकास अधिकारी भी उपस्थित रहे। यह अभियान समाज के हर वर्ग को आवासीय सुविधा प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

ये भी पढ़ें  टनल फर्नेस निर्माण की कवायद शुरू, चुनार के चीनी मिट्टी उद्योग को मिलेगी संजीवनी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link