Uttar Pradesh

मिर्जापुर : दरोगा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, किराए के कमरे में मिला शव

संतोष देव गिरि

मिर्जापुर, 6 सितंबर 2025 :

यूपी के मिर्जापुर जिले में तैनात उपनिरीक्षक अनिल कुमार ओझा (58) ने शनिवार दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव थाने के पास ही किराये के कमरे में मिला। बताया गया कि वो मानसिक तनाव से गुजर रहे थे फिलहाल पुलिस मामले की तह तक जाने में जुटी है।

बताया जा रहा है कि प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के मकरी गांव के मूल निवासी अनिल कुमार ओझा 1987 बैच के दरोगा थे। उनकी सेवानिवृत्ति दो साल बाद 2027 में होनी थी। अनिल ओझा का कुछ समय पहले ही चील्ह थाने से देहात कोतवाली ट्रांसफर हुआ था। ड्यूटी ज्वाइन करने के बाद से वह कई महीने से गैरहाजिर चल रहे थे। इस दौरान उन्हें मानसिक तनाव में भी देखा गया।

ये भी पढ़ें:

शनिवार को अनिल ओझा सुबह करीब दस बजे चील्ह थाने की मेस से खाना लेकर 200 मीटर दूर अपने किराये के कमरे पर पहुंचे थे। दोपहर 12:15 बजे उनकी फांसी लगाने की सूचना मिली। जब पुलिस पहुंची तो उनका शव पंखे से रस्सी के सहारे लटक रहा था। मकान को सील कर दिया गया है और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी नगर नितेश सिंह, सीओ सदर अमर बहादुर और प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना परिवार को दे दी गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  मानसून से पहले बदला मौसम... आंधी-बारिश बनी आफत, चार की मौत, कई जिलों में अलर्ट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link