Rajasthan

राजस्थान के सात विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी..

जयपुर,18 अक्टूबर 2024

भारत निर्वाचन आयोग ने राजस्थान की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। अब उपचुनाव वाली सीटों पर उतरने वाले प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि चुनाव आयोग ने शुक्रवार को राजस्थान की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी की, जिसके साथ नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई।


मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने कहा कि राजस्थान की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इनमें झुंझुनू, दौसा, रामगढ़, देवली-यूनिआट, खींवसर, सलूंबर और चौरासी सीट शामिल हैं। आज से इन सीटों पर नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। 20 अक्टूबर रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण नामांकन दाखिल नहीं किए जाएंगे।


मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि नामांकन पत्र संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच जमा किए जा सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्टूबर को की जाएगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है। सभी सात विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें  जयपुर हादसा : भीषण टैंकर हादसे में 14 लोगों ने गंवाई अपनी जान.. अब DNA टेस्ट के आधार पर होगी अज्ञात मृतकों की शिनाख्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button