Rajasthan

मुंबई के होटल में करी प्रेमी की हत्या, परिवार को किया झूठा आत्महत्या का मैसेज, फिर पुलिस ने ऐसे पकड़ा

मुंबई, 8 मई 2025

मुंबई में एक ऐसे मर्डर का संगीन मामला सामने आया है जिसने सभी के होश उड़ा दिए है। यहां जयपुर में एक 44 वर्षीय महिला को मुंबई में अपने प्रेमी की कथित तौर पर हत्या करने और फिर उसे आत्महत्या का रूप देने के आरोप में जयपुर से गिरफ्तार किया गया है।

मामले में डिंडोशी पुलिस थाने के अधिकारी के अनुसार, विवाहित महिला बरकत राठौड़ ने पिछले सप्ताह व्यापारी इमामुद्दीन मंसूरी (47) की हत्या कर दी और शव को मलाड ईस्ट के एक होटल में छोड़ दिया। उसके बाद महिला बरकत राठौड़ ने पीड़ित के फोन से उसके परिवार और पुलिस को एक  WhatsApp मैसेज  भी भेजा, जिसमें कहा गया था कि वह अपनी पत्नी के कारण जीवन से तंग आकर आत्महत्या कर रहा है। हालांकि आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह भागने की फिराक में थी।

मृतक का नाम इमाम मंसूरी था। वह 47 साल के थे। इमाम अपनी पत्नी और बेटे के साथ मीरा-भायंदर में रहते थे। बरकत राठौड़ उनके परिवार से परिचित थी। वह भी अपने पति और बच्चों के साथ उसी इलाके में रहती थी।

ये भी पढ़ें:

फिलहाल मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया मंसूरी के शव की खोज के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसमें पता चला कि उसे जहर दिया गया था और गला घोंटकर मारा गया था। अधिकारी ने बताया कि बाद की जांच में हत्या में राठौड़ की भूमिका सामने आई। अधिकारी ने बताया कि तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने राठौड़ को मंगलवार को राजस्थान की राजधानी से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि उस पर भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले में पुलिस की कार्यवाही जारी है।

 

 

ये भी पढ़ें  RAS Priyanka Bishnoi Death Case: न्यायालय ने जोधपुर के निजी अस्पताल के खिलाफ FIR दर्ज करने के दिए आदेश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link