Lucknow City

बिजली गुल होने पर लोगों का हंगामा… डंडे लेकर उपकेंद्र को घेरा, सड़क पर गूंजे नारे

बिजली जाने से नाराज लोगों ने अपट्रॉन पावर हाउस पर किया प्रदर्शन, बिजली विभाग के खिलाफ की नारेबाजी, भीड़ को देखकर ऑपरेटर ने गेट किया बंद, पारा, बुद्धेश्वर और कुमारपुरम इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित

लखनऊ, 26 जून 2026ः

यूपी की राजधानी लखनऊ में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। ऐसे में बिजली कटौती होने से उनका पारा और चढ़ जाता है। गुरुवार देर रात बिजली जाने पर लोगों ने अपट्रॉन पावर हाउस का घेराव किया। इन लोगों के हाथों में डंडे थे। भीड़ को देखकर उपकेंद्र के ऑपरेटर ने गेट पर ताला डालकर खुद को अंदर बंद कर लिया। इससे नाराज लोगों ने जाम लगा दिया।

अपट्रॉन पावर हाउस से पारा, बुद्धेश्वर और कुमारपुरम आदि इलाकों को बिजली आपूर्ति होती है। देर रात बिजली जाने पर लोग घरों से बाहर निकले और उपकेंद्र को घेर लिया। लोगों के हाथों में डंडे देखकर ऑपरेटर डर गया। उसने गेट के अंदर से ताला बंद कर लिया। इससे नाराज लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।
lucknow-power-cut-protest-uptron-substation-para-buddheshwar (2)

लोगों ने उपकेंद्र के सामने सड़क पर सीढ़ी और ड्रम रखकर जाम लगा दिया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम के कारण यातायात बाधित हो गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था पिछले कई दिनों से घंटों बिजली गुल हो रही है। उनका आरोप है कि बिजली आते ही कुछ देर बाद ट्रांसफार्मर ट्रिप हो जाता है, इस कारण बार-बार आपूर्ति बाधित हो जाती है।

ये भी पढ़ें:

हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके सीढ़ी और ड्रम हटवाकर यातायात शुरू कराया। लोगों का हंगामा उपकेंद्र पर करीब चार बजे तक चला। फाल्ट ठीक होने पर सुबह करीब पांच बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि भूमिगत केबल में खराबी आने के कारण बिजली चली गई थी।

READ MORE

ये भी पढ़ें  नौतपा में मौसम के दिखे 'नौरंग'... बारिश व ओलों ने उमस पर पानी फेरा, तेज आंधी से सहमे लोग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button