Uttarakhand

नीलकंठ यात्रा मार्ग पर पैदल घूमे गढ़वाल कमिश्नर, व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाने पर जोर

आनंद स्वरूप ने श्रावण कांवड़ मेले के लिए पैदल यात्रा मार्ग, मंदिर परिसर व आसपास विकसित की जा रही सुविधाओं की समीक्षा की, 15 जुलाई से पहले सभी निर्माण व मरम्मत कार्य पूरे करने के दिए निर्देश

योगेंद्र मलिक

पौड़ी गढ़वाल, 27 जून 2026:

गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप ने नीलकंठ महादेव मंदिर पैदल यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर तैयारियों की जमीनी हकीकत परखी। इस दौरान उन्होंने कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। मंडलायुक्त ने पैदल यात्रा मार्ग, मंदिर परिसर और आसपास विकसित की जा रही सुविधाओं की समीक्षा की।

कमिश्नर ने कहा कि श्रावण कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु आवागमन और आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें। उन्होंने यात्रा मार्ग पर पेयजल, शौचालय, पार्किंग, सोलर लाइट, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, आपदा प्रबंधन और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 जुलाई से पहले सभी निर्माण व मरम्मत कार्य पूरे कर लिए जाएं, ताकि मेले के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। मंडलायुक्त ने जिला पंचायत को स्वच्छता व्यवस्था में गुणवत्ता लाने और नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा।

आनंद स्वरूप ने वन विभाग को पैदल मार्ग पर स्वीकृत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं, स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त चिकित्सा दल, एंबुलेंस, दवाइयों और आपातकालीन संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी और व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  जन सेवा संकल्प : खैरी मानसिंह पहुंचे धामी...930 लोगों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button