Ayodhya

अयोध्या : सरयू में नहाते समय पांच महिलाएं डूबीं, तीन की मौत, दो किशोरियों की तलाश जारी

रौनाही क्षेत्र के सनाहा गांव के पास हुआ हादसा, ग्रामीणों ने तीन महिलाओं को बाहर निकाला लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका, लापता किशोरियों के परिजन व भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर डटे

अनिल निषाद

अयोध्या, 30 जून 2026:

अयोध्या के रौनाही थाना क्षेत्र के सनाहा गांव में मंगलवार को सरयू नदी में स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नदी में नहाते समय एक साथ पांच महिलाएं और किशोरियां डूब गईं। ग्रामीणों ने तुरंत बचाव शुरू किया और तीन महिलाओं को बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दो किशोरियां अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए प्रशासन लगातार Search Operation चला रहा है।

बताया गया कि सनाहा गांव के पास हुए इस हादसे में मरियम (18), पुत्री असलम, निवासी सनाहा, शाहीन (35), पुत्री मुस्तकीम, निवासी भुलई का पुरवा, और सजरूल निशा (45), पत्नी अकरम, निवासी सनाहा की मौत हो गई। इन तीनों के शव भी खोज लिए गए हैं। वहीं, नाजिया (16), पुत्री अकरम और रशीदा (15), पुत्री राशिद, निवासी सनाहा का अब तक पता नहीं चल सका है।
ayodhya-saryu-river-drowning-accident-three-dead-two-missing-raunahi (2)

ये भी पढ़ें:

दोनों की तलाश में पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव टीमें लगातार नदी में सर्च अभियान चला रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों का कहना है कि लापता दोनों किशोरियों का पता लगाने के लिए सभी जरूरी संसाधन लगाए गए हैं। जब तक दोनों का पता नहीं चल जाता, तब तक Search Operation लगातार जारी रहेगा।

घटना के बाद सनाहा व भुलई का पुरवा गांव में मातम पसरा है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं नाजिया और राशिदा के परिवार के सदस्य उनकी सलामती की दुआ करते हुए रो रहे हैं। वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुटे हैं और राहत कार्य में प्रशासन का सहयोग करते रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  राम मंदिर के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, ऑपरेशन सिंदूर में संभाली थी वेस्टर्न कमांड की कमान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link