Maharashtra

मुंबई : मुलुंड में कार के अंदर दम घुटने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत

मुंबई, 8 नबंवर 2024

मुंबई के मुलुंड इलाके में खेलते समय एक पांच वर्षीय बच्चे की अपने पिता की कार में फंस जाने के बाद संदिग्ध रूप से दम घुटने से मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, कबीर कनौजिया नाम का लड़का कथित तौर पर म्हाडा कॉलोनी में अपने परिवार के पान की दुकान के पास अपने पिता के साथ खेल रहा था। रिश्तेदारों के मुताबिक, कबीर ने टॉयलेट जाने के लिए कहा था और उसके पिता अर्जुन कनौजिया दुकान के अंदर सो गए। जब वह उठा तो देखा कि कबीर गायब था।

आस-पास खोजने के बाद, अर्जुन ने अपने बेटे को दुकान के पास खड़ी होंडा सिटी के अंदर बेहोश पाया। लड़का दो घंटे से अधिक समय तक कार के अंदर फंसा रहा। कार से निकालकर तुरंत ही उसे वीर सावरकर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को संदेह है कि कबीर दोपहर 3 बजे के आसपास कार में दाखिल हुआ और अंदर से दरवाजा नहीं खोल सका।

रमाबाई अंबेडकर नगर, निवासी कबीर छोटा होने के कारण अभी तक स्कूल नहीं जाता था वह अक्सर अपने पिता की दुकान के पास खड़ी कार में खेलता था, जिसके पास ही एक गैरेज भी था। पुलिस ने दुर्घटनावश मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली है और मौत का कारण निर्धारित करने के लिए पोस्टमार्टम के नतीजों का इंतजार कर रही है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  मायावती ने भाजपा व कांग्रेस को चेताया, कहा... संविधान विरोधी चेहरा बदलें, बसपा उठाएगी आवाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button