Lucknow City

जलशक्ति मंत्री ने देखी नहरों की हकीकत… किसानों की सुनीं समस्याएं, जर्जर पुल के निर्माण का भरोसा

स्वतंत्र देव सिंह ने नगराम इलाके से गुजरी शारदा सहायक पोषक नहर, इंदिरा नहर व हैदरगढ़ नहर का किया निरीक्षण, खाली जमीन पर गेस्ट हाउस बनाने का दिया निर्देश

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 3 जुलाई 2026ः

सिंचाई एवं जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को मोहनलालगंज क्षेत्र के नगराम इलाके से गुजरी शारदा सहायक पोषक नहर, इंदिरा नहर और हैदरगढ़ नहर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अचलीखेड़ा रेगुलेटर पर किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

मंत्री के निरीक्षण के दौरान किसानों ने खेतों तक पानी न पहुंचने की शिकायत की। मितौली माइनर के किसानों और ग्राम प्रधान विनोद, कयूम ने आरोप लगाया कि माइनर बालू से पट गई है, जिससे टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा। इस पर मंत्री ने जिम्मेदार अभियंताओं को तत्काल सिल्ट सफाई कराकर टेल तक पानी पहुंचाने का आदेश दिया। बलसिंह खेड़ा गांव निवासी प्रधान विनोद कुमार के नेतृत्व में किसानों ने गांव के पास बने पैदल पुल को चौड़ा करने की मांग की। स्वतंत्र देव सिंह ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को पुल चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
minister-swatantra-dev-singh-inspects-canals-mohanlalganj-lucknow-farmers (2)

ये भी पढ़ें:

किसानों ने स्वतंत्र देव सिंह से नहर की पटरियों पर पड़ी बालू को भी हटवाने की मांग। वहीं, अचलीखेड़ा रेगुलेटर से गांव जाने वाले रास्ते पर जर्जर पुल के पुनर्निर्माण की मांग पर मंत्री ने जल्द पुल बनवाने का आश्वासन दिया। ग्राम प्रधान मितौली व ग्राम प्रधान अचली खेड़ा द्वारा दिए गए ज्ञापनों में उठाई गई अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए भी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। मंत्री ने अचलीखेड़ा रेगुलेटर के पास खाली पड़ी जमीन पर गेस्ट हाउस बनाने के लिए कहा।

READ MORE

ये भी पढ़ें  बुद्धेश्वर महादेव मंदिर: शिकायत के बाद प्रशासन का एक्शन... कब्जा व अनधिकृत तत्व हटाए गए

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button