Hardoi City

Hardoi: फर्राटा पंखे ने छीनी दो जिंदगियां, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी करंट से मौत

टिन शेड के नीचे बैठे थे दंपति, पंखे में उतरे करंट की चपेट में आए, पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे, प्राथमिक जांच में करंट लगने से मौत की पुष्टि

हरदोई, 4 जुलाई 2026:

हरदोई जिले के पाली थाना क्षेत्र के सहजनपुर गांव में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो गई। घर के बाहर टिन शेड के नीचे रखे फर्राटा पंखे में करंट उतर आया था। पहले पत्नी इसकी चपेट में आईं, फिर उन्हें बचाने पहुंचे पति भी करंट की जद में आ गए। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक 65 वर्षीय किसान राममोहन मिश्रा अपनी 55 वर्षीय पत्नी सरस्वती मिश्रा और परिवार के साथ रहते थे। शुक्रवार रात करीब आठ बजे सरस्वती घर के बाहर बने टिन शेड में बैठी थीं। गर्मी से राहत पाने के लिए उन्होंने फर्राटा पंखा चालू किया और उसका रुख बदलने लगीं। इसी दौरान पंखा छुआ तो उसमें दौड़ रहे करंट ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

पत्नी को तड़पता देखकर राममोहन मिश्रा उन्हें बचाने के लिए दौड़े, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गए। कुछ ही पलों में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता तब चला जब बेटा उत्सव छत से नीचे उतरा। उसने माता-पिता को जमीन पर अचेत पड़ा देखा। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पाली थाना पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

ये भी पढ़ें:

परिवार के मुताबिक राममोहन मिश्रा ने सरस्वती से तीसरी शादी की थी। सरस्वती की चार बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। परिवार में दो बेटे भी हैं, जिनमें बड़े बेटे गौरव का विवाह हो चुका है। इस हादसे के बाद दोनों बेटों के सिर से एक साथ माता-पिता का साया उठ गया, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  Hardoi Bridge Accident: शारदा नहर पर बन रहे पुल का 70 फीट स्लैब गिरा, दो मजदूर गंभीर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button