Uttarakhand

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला देहरादून… वाइन शॉप के बाहर फायरिंग, दो लोग घायल

रायपुर क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद फायरिंग से मची अफरा-तफरी, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 4 जुलाई 2026ः

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रायपुर क्षेत्र में एक वाइन शॉप के बाहर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग होने से अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने से दो लोग घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। फायरिंग के बाद इलाके में दहशत फैल गई।

Dehradun Firing Two Injured in Shootout Outside Wine Shop (1)

ये भी पढ़ें:

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रिंग रोड पर पुलिया नंबर छह के पास शुक्रवार देर रात वाइन शॉप पर दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इसी दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग की गई। फायरिंग की चपेट में आने से नवीन राना बद्रीस कालोनी देहरादून ओर कविंदर सिंह देहरादून घायल हो गए। इन दोनों का विवाद से कोई लेना-देना नहीं है। ये लोग वहां मौजूद थे, इसलिए फायरिंग की चपेट में आ गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि फायरिंग करने वालों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। पुलिस के अनुसार मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर जगह-जगह दबिश दी गई।

READ MORE

ये भी पढ़ें  टी-स्टेट में गोकशी की तैयारी कर रहे थे बदमाश, पुलिस ने मुठभेड़ में गैंगस्टर को घायल कर दबोचा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link