Uttarakhand

एल्बम का विमोचन, धामी बोले- गीत-संगीत से जन-जन तक पहुंचेगी उत्तराखंड के विकास की कहानी

पंचवटी फिल्म्स प्रोडक्शन एवं आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता ने पांच वर्षों की उपलब्धियों पर तैयार की, सीएम ने निर्माता-निर्देशक, गीतकार, गायक व अन्य कलाकारों को दीं शुभकामनाएं

देहरादून, 26 अगस्त 2026ः

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पंचवटी फिल्म्स प्रोडक्शन एवं आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता (आदर्श संस्था) द्वारा मुख्यमंत्री के पांच वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम का विमोचन किया। सीएम ने निर्माता-निर्देशक, गीतकार, संगीतकार, गायक एवं अन्य कलाकारों के साथ ही संस्था के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की विकास यात्रा और राज्य में हो रहे सकारात्मक बदलावों को गीत-संगीत के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का यह प्रयास सराहनीय है।

dhami-uttarakhand-development-album-launch1

रोजगार के अवसर बढ़ाने का प्रयास कर रही सरकार

ये भी पढ़ें:

सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने, पर्यटन को प्रोत्साहित करने, महिलाओं को सशक्त बनाने और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने की दिशा में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और देवभूमि की विशिष्ट पहचान के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

Advertisement

dhami-uttarakhand-development-album-launch2

सीएम को शॉल ओढ़ाई, स्मृति चिह्न किया भेंट

इस अवसर पर आदर्श संस्था की अध्यक्ष आशा कोठारी ने धामी को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में हुए विकास कार्यों और जनहित में लिए गए विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णयों की सराहना की। सीएम ने एल्बम के निर्माता उत्तम सिंह भंडारी, गायक विक्रम भंडारी व शिवानी नेगी, संगीतकार विजयपाल कलूड़ा सहित एल्बम से जुड़े कलाकारों को सम्मानित किया। इस दौरान संस्था के सचिव हरीश कोठारी, युवा मोर्चा पछवादून के जिलाध्यक्ष विनायक नौटियाल, प्रदीप दुग्गल, विजय असवाल, शोभित उनियाल आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  धामी ने जनता व जनप्रतिनिधियों की सुनीं समस्याएं, दिव्यांगजन-वरिष्ठ नागरिकों को बांटे उपकरण

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link