Uttarakhand

राज्यपाल ने बाबा केदार का लिया आशीर्वाद… श्रद्धालुओं से संवाद कर की ये अपील

उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह पहुंचे केदारनाथ धाम, यात्रा व्यवस्थाओं, पुनर्निर्माण कार्यों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का किया निरीक्षण

राजकिशोर तिवारी

केदारनाथ, 9 मई 2026:

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) शनिवार को केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर विश्व कल्याण, मानवता की समृद्धि और उत्तराखंड के सतत विकास की कामना की। इस दौरान उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं, पुनर्निर्माण कार्यों व श्रद्धालुओं की सुविधाओं का निरीक्षण किया।

केदारनाथ धाम भ्रमण के दौरान राज्यपाल ने विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं से बातचीत कर यात्रा संबंधी अनुभव सुने और सुझाव लिए। श्रद्धालुओं ने सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व दर्शन व्यवस्था को लेकर संतोष व्यक्त किया। राज्यपाल ने कहा कि चारधाम यात्रा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और सहयोग का अभियान है, जिसमें प्रशासन, स्थानीय लोग, पुलिस, स्वयंसेवी संस्थाएं व सेवा दल पूरे समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

Uttarakhand Governor Visits Kedarnath for Devotees (1)

उन्होंने श्रद्धालुओं से केदारनाथ धाम और संपूर्ण यात्रा मार्ग में स्वच्छता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि बाबा केदार की यह पावन भूमि आध्यात्मिक ऊर्जा, शांति व स्वच्छता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि धाम की पवित्रता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

राज्यपाल ने श्रद्धालुओं से स्थानीय उत्पादों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित वस्तुओं को खरीदने की अपील की। धाम में संचालित पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

राज्यपाल के आने से श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था प्रभावित नहीं हुई। किसी भी श्रद्धालु को दर्शन करने से नहीं रोका गया। राज्यपाल ने इस सुव्यवस्थित व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन व संबंधित अधिकारियों की सराहना की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर, श्री केदार सभा के महामंत्री राजेंद्र प्रसाद तिवारी, वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित उमेश चन्द्र पोस्ती, विनीत पोस्ती, ब्लॉक प्रमुख ऊखीमठ पंकज शुक्ला, उप जिलाधिकारी कृष्णा त्रिपाठी उपस्थित रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  आश्वासन मिलने पर टंकी से नीचे उतरे नर्सिंग अभ्यर्थी...शासन को भेजा प्रस्ताव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button