Uttarakhand

कुंभ मेला 2027: तैयारियों पर सख्त नजर, घाट से पुल तक काम तेज करने की हिदायत

अपर मेला अधिकारी ने लिया जायजा, वेद निकेतन घाट के सुदृढ़ीकरण से लेकर खड़खड़ी श्मशान में नई सुविधाओं की तैयारी, सूखी नदी पर बन रहे दो लेन स्टील पुल को 31 अक्टूबर तक पूरा करने की समयसीमा तय

योगेंद्र मलिक

हरिद्वार, 30 अप्रैल 2026:

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को रफ्तार देने के लिए अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने गुरुवार को विभिन्न निर्माण स्थलों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने काम की गति, गुणवत्ता और तय मानकों को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।

सबसे पहले वे वेद निकेतन घाट पहुंचे, जहां कुंभ मेला मद से चल रहे सुदृढ़ीकरण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने घाट की मजबूती, सुरक्षा इंतजाम और बाकी निर्माण कार्य जल्द पूरा करने को कहा। अधिकारियों से स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-30 at 2.19.57 PM

Advertisement

इसके बाद खड़खड़ी श्मशान घाट का निरीक्षण किया गया। यहां आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की योजना पर चर्चा हुई। प्रस्तावित कामों में घाट और शवदाह प्लेटफॉर्म का विस्तार, चिमनियों की ऊंचाई बढ़ाना, गैस आधारित शवदाह चैम्बर बनाना और अन्य जरूरी सुविधाएं शामिल हैं। मौके पर उपलब्ध जमीन और योजनाओं की उपयोगिता भी परखी गई।

निरीक्षण के दौरान खड़खड़ी क्षेत्र में सूखी नदी पर बन रहे दो लेन स्टील पुल का भी जायजा लिया गया। निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को काम तेज करने को कहा गया। पुल निर्माण हर हाल में 31 अक्टूबर तक पूरा करने की समयसीमा तय की गई है।

मौके पर खड़खड़ी श्मशान सेवा समिति के अध्यक्ष जगत सिंह, अन्य पदाधिकारी और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। उनसे बातचीत कर सुझाव लिए गए। निरीक्षण के दौरान तकनीकी प्रकोष्ठ के अधिशासी अभियंता अनुभव नौटियाल समेत लोक निर्माण, सिंचाई और ग्रामीण निर्माण विभाग के अभियंता मौजूद रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज : बारिश-बर्फबारी से बढ़ी ठंड, कई जिलों में अलर्ट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link