Sitapur City

एक चिंगारी से शोरूम खाक, 27 बाइक और फर्नीचर जलकर राख, लाखों का नुकसान

देर रात महमूदाबाद के बाइक शोरूम में लगी भीषण आग, फायर अलार्म बजने पर मालिक को हुई जानकारी, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू, शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका

सीतापुर, 4 जुलाई 2026:

सीतापुर के महमूदाबाद कस्बे में शुक्रवार देर रात एक चिंगारी ने हीरो बाइक शोरूम को देखते ही देखते आग की लपटों ने घेर लिया। आग इतनी तेज थी कि शोरूम में खड़ी 27 नई बाइक, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक इस हादसे में करीब 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

घटना सरैया स्टेशन के पास किसान इंटर कॉलेज के सामने स्थित एसई ऑटो मोबाइल हीरो शोरूम की है। रात करीब दो बजे अचानक शोरूम में धुआं भरने लगा। फायर अलार्म बजने पर पीछे बने आवास में सो रहे शोरूम संचालक इरफान की नींद खुली। बाहर निकलकर देखा तो शोरूम आग की चपेट में था।

Massive Showroom Fire Destroys 27 Bikes in Sitapur (1)

ये भी पढ़ें:

सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी देर तक मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक शोरूम के भीतर रखी 27 बाइक, फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जल चुका था।

प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही आग लगने का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

READ MORE

ये भी पढ़ें  रेलवे के बैचिंग प्लांट में धधकी आग, क्षेत्र में मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा बचा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button