Sitapur City

सरेआम बेइज्जती के बाद रो पड़ा BJP नेता, Video वायरल कर दी जान देने की चेतावनी, FIR दर्ज

विवाह समारोह में हुई थी मारपीट, पुलिस को सभी आरोपियों के नाम बताए, जेब से रुपये निकालने का आरोप, तीन दिन पहले दी गई थी तहरीर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया

सीतापुर, 6 जुलाई 2026:

रामपुर कलां थाना क्षेत्र में मारपीट का शिकार हुए भाजपा पदाधिकारी की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि थाने में तहरीर देने के बाद भी जब केस दर्ज नहीं हुआ तो उन्होंने सोशल Media पर वीडियो जारी कर आत्महत्या की चेतावनी दे दी। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली।

जानकारी के मुताबिक रामपुर कलां थाना क्षेत्र के सैर गांव निवासी काली प्रसाद भाजपा के महमूदाबाद देहात मंडल के महामंत्री हैं। उनका आरोप है कि 29 जून को गनेशपुर में एक विवाह समारोह के दौरान रूपेश, प्रदीप और विपिन ने उनके साथ सरेआम मारपीट की। इस दौरान जेब में रखे 768 रुपये भी निकाल लेने का आरोप लगाया गया है।

काली प्रसाद का कहना है कि उन्होंने 3 जुलाई को रामपुर कलां थाने में लिखित तहरीर दी थी, लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस दौरान उसने कई बार थाने के चक्कर लगाए। परेशान होकर उन्होंने सोशल Media पर एक वीडियो जारी किया। वीडियो में उन्होंने कहा कि अगर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज नहीं हुई तो वह अपनी जान दे देंगे।

ये भी पढ़ें:

वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। इसके बाद मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  नैमिषारण्य में मनोज पांडे ने दिया हेलीकॉप्टर सेवा का भरोसा, कहा... धार्मिक पर्यटन पर सरकार गंभीर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button