Lucknow City

जियो टैगिंग पर भड़के लखनऊ के व्यापारी, बोले- व्यापार पर बोझ, तुरंत वापस ले सरकार

आपात बैठक में व्यापारियों ने नई व्यवस्था को बताया अव्यावहारिक, मंडी निदेशक से मुलाकात कर विरोध दर्ज कराने का ऐलान

लखनऊ, 7 जुलाई 2026:

यूपी राजधानी लखनऊ में कृषि उत्पादन मंडी समिति के तहत आने वाले व्यापारियों पर अचानक लागू की गई जियो टैगिंग व्यवस्था का विरोध तेज हो गया है। मंगलवार को गौतम बुद्ध मार्ग स्थित लखनऊ व्यापार मंडल कार्यालय में गल्ला एवं खाद्य व्यापारियों की आपातकालीन बैठक हुई। इसमें नई व्यवस्था को व्यापारियों के लिए अव्यावहारिक बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग उठाई गई।

इस बैठक में लखनऊ गल्ला खाद्य पदार्थ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि बिना पर्याप्त तैयारी और व्यापारियों से संवाद किए जियो टैगिंग व्यवस्था लागू कर दी गई है। इससे व्यापारियों को रोजमर्रा के कामकाज में कई व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने सरकार और मंडी प्रशासन से इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की।
lucknow-traders-protest-mandi-samiti-geo-tagging-system-amarnath-mishra (2)

लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने व्यापारियों की चिंताओं को गंभीर बताते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही मंडी निदेशक के साथ बैठक कर सभी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की परेशानियों को प्रमुखता से उठाते हुए जियो टैगिंग व्यवस्था को वापस लेने की मांग की जाएगी जिससे कारोबार पर अनावश्यक बोझ न पड़े।

ये भी पढ़ें:

बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने भी एक स्वर में कहा कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आगे की रणनीति बनाकर आंदोलन का रास्ता भी अपनाया जा सकता है। बैठक में मनीष गुप्ता, राजकुमार अग्रवाल, मोनू, रामशंकर अवस्थी, दीपक कुमार अग्रवाल, जयकुमार अग्रवाल, प्रशांत गर्ग, कृष्ण जीवन रस्तोगी, सचिन अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, अखिल केसरवानी, रजत गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गल्ला एवं खाद्य व्यापारी मौजूद रहे।

Advertisement

READ MORE

ये भी पढ़ें  खेलने वाला ही खिलता है... CM योगी की 'पाती', खिलाड़ियों और अभिभावकों को बड़ा संदेश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link