Lucknow City

राजनाथ सिंह के बर्थडे की पूर्व संध्या पर लखनऊ में गूंजे शुभकामना के स्वर, व्यापारियों ने बांटे लड्डू

अमीनाबाद के शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में महापौर के साथ व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी रहे मौजूद, रक्षा मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

लखनऊ, 9 जुलाई 2026:

देश के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर गुरुवार को राजधानी के अमीनाबाद स्थित शिव मंदिर में व्यापारियों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती तथा रक्षा मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की कामना की गई। कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच लड्डू वितरित किए गए।
defence-minister-rajnath-singh-birthday-celebration-lucknow-aminabad (2)

फतेहगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जसवानी ने कहा कि लखनऊ के सांसद और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्नेह व आशीर्वाद व्यापारियों को हमेशा मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की मंगलकामना करते हैं।

वहीं, कपड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल बजाज और महामंत्री प्रभु जालान ने कहा कि पिछले वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी राजनाथ सिंह के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि पूजा-आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच लड्डू वितरित किए गए। सभी ने रक्षा मंत्री के दीर्घ एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर निगम के उपाध्यक्ष सुशील तिवारी ‘पम्मी’, संजय जसवानी, अनिल बजाज, श्याम किशनानी, प्रभु जालान, डॉ. गुरमीत सिंह, केदारनाथ, राजीव बाजपेई, अनुराग मिश्रा, विजय मोतियानी, मन्नू तेजवानी, कुश मोतियानी, मोहित जेसवानी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button