Uttarakhand

शराब में यूज होने वाले एथनॉल समेत कई केमिकल का जखीरा मिला, गोदाम सील

एसटीएफ ने किच्छा क्षेत्र में छापा मारकर की कार्रवाई, गोदाम से 108 ड्रमों में भरे रसायनों को किया जब्त, 15,650 लीटर प्रतिबंधित केमिकल बरामद, नमूने जांच के लिए भेजे

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 10 जुलाई 2026ः

उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र में अवैध रसायनों के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। एसटीएफ ने शराब में उपयोग होने वाले एथनॉल सहित कई रसायन बरामद किए हैं। एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट ने आबकारी विभाग और किच्छा कोतवाली पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी कर लालपुर स्थित एक गोदाम से 108 ड्रमों में भरे रसायनों का जखीरा जब्त किया। कुल 15,650 लीटर प्रतिबंधित केमिकल बरामद किया गया है। गोदाम को सील कर दिया गया है।

एसटीएफ की छापेमारी के दौरान 9,050 लीटर एथनॉल, 2,600 लीटर ग्लूकोज और 4,000 लीटर सॉर्बिटॉल बरामद किया गया। इसके अलावा 78 खाली ड्रम, एक टुल्लू पंप, पांच बंडल प्लास्टिक पाइप, फ्लास्क और मापक यंत्र भी मौके से जब्त किए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गोदाम का संचालन किच्छा निवासी राजकुमार खुराना कर रहा है। आबकारी विभाग की टीम ने बरामद रसायनों के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है।
uttarakhand-stf-kichha-illegal-chemical-ethanol-warehouse-sealed (2)

ये भी पढ़ें:

जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल एसटीएफ ने गोदाम को सील कर दिया गया है। जांच एजेंसियों के अनुसार एथनॉल का दुरुपयोग अवैध शराब बनाने में किया जा सकता है, जबकि ग्लूकोज और सॉर्बिटॉल का उपयोग खाद्य पदार्थों व औषधि उद्योग में होता है। ऐसे में इन रसायनों के अवैध भंडारण और संभावित दुरुपयोग की आशंका को देखते हुए कार्रवाई की गई।

READ MORE

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड: सीएम आवास से सचिवालय तक फहराया तिरंगा, विकास व सुशासन का संदेश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button