Uttarakhand

राहुल के देहरादून आने से पहले संवाद कार्यक्रम, नेताओं ने दलित छात्रों में भरा जोश

17 जुलाई को नेता प्रतिपक्ष व सांसद राहुल गांधी पहुंचेंगे देहरादून, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में होंगे शामिल, सेवला कलां में दलित छात्र संवाद कार्यक्रम में पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 14 जुलाई 2026ः

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून पहुंचेंगे। वे ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसी क्रम में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग द्वारा आयोजित दलित छात्र संवाद कार्यक्रम में शिक्षा, सामाजिक न्याय, संविधान और युवाओं की भागीदारी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने छात्रों से संवाद किया और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

सेवला कलां स्थित अंबेडकर भवन में मंगलवार को दलित छात्र संवाद में उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि देश का भविष्य युवाओं और विद्यार्थियों के हाथों में है। संविधान, शिक्षा और सामाजिक न्याय के प्रति जागरूक छात्र ही लोकतंत्र को मजबूत बनाते हैं। कांग्रेस शिक्षा में समान अवसर और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने छात्रों से 17 जुलाई को देहरादून में आयोजित होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की।

ये भी पढ़ें:

राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि छात्र अपनी भागीदारी के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था और युवाओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठा सकते हैं। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद करमवीर बौद्ध, कांग्रेस के राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया और अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक नानक चंद, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल, विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष विनोद कुमार, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी आदि मौजूद रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड : नक्शे में मनमाना बदलाव नहीं कर सकेंगे बिल्डर... रेरा लाएगा नए नियम

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button