PoliticsUttar Pradesh

जेल में बंद आजम खां के परिवार से मिलेंगे सपा मुखिया अखिलेश यादव !

रामपुर , 20 नवंबर 2024:

यूपी की सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खां और हरदोई जेल में बंद उनके बेटे अब्दुल्ला आजम के परिवार से मिलने के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव आज रामपुर जा सकते हैं! इस मुलाकात को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गयी हैं।

अखिलेश यादव उपचुनाव के मद्देनजर आज मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में एक रैली करेंगे। सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद अखिलेश यादव जौहर अली यूनिवर्सिटी जाएंगे। वहां से अखिलेश यादव कार द्वारा आजम खान के आवास पर जाएंगे। वह सपा नेता के आवास पर ही उनके परिवार से मुलाकात करेंगे। मालूम हो कि सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम लंबे समय से जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  गोरखपुर : जमीन की पैमाइश के नाम पर कानूनगो ले रहा था रिश्वत, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link