MaharashtraPolitics

महाराष्ट्र चुनाव : कांग्रेस ने “पार्टी विरोधी” गतिविधि के चलते 28 बागी उम्मीदवारों को किया निलंबित

मुंबई, 11 नबंवर 2024

महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा के बीच कांग्रेस ने रविवार को 28 बागी उम्मीदवारों को “पार्टी विरोधी” गतिविधि के लिए छह साल के लिए निलंबित कर दिया। महाराष्ट्र में 22 विधानसभा क्षेत्रों से ये उम्मीदवार 20 नवंबर को होने वाले चुनाव में महा विकास अघाड़ी के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ मैदान में हैं।

जिन प्रमुख नेताओं को कार्रवाई का सामना करना पड़ा उनमें पूर्व मंत्री राजेंद्र मुलक (रामटेक निर्वाचन क्षेत्र), याज्ञवल्क जिचकर (काटोल), कमल व्यवहारे (कसबा), मनोज शिंदे (कोपरी पचपखाड़ी), और आबा बागुल (पार्वती) शामिल हैं।

कांग्रेस के एक बयान में कहा गया है कि यह निर्णय एआईसीसी प्रभारी रमेश चेन्निथला के निर्देश पर लिया गया है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  सीएम हाईजैक, स्थिति खराब है : तेजस्वी यादव का CM नीतिश कुमार पर तंज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link