Uttar Pradesh

भाजपा जिलाध्यक्ष संग वायरल वीडियो में दिखी महिला बोली… साजिशन किया जा रहा बदनाम

गोंडा, 26 मई 2025:

यूपी के गोंडा में भाजपा के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप उर्फ बमबम एक महिला कार्यकर्ता के साथ आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो वायरल होने के बाद सुर्खियों में हैं। मामले ने तूल पकड़ लिया है, जिसके बाद पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उधर, सपा के मीडिया सेल ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड करने के साथ भाजपा पर निशाना साधा है।

महिला ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

इसी बीच वीडियो में कथित तौर पर नजर आने वाली महिला सामने आई और अपनी सफाई पेश की है। महिला ने छपिया थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें:

कहा…चक्कर आ गया तो जिलाध्यक्ष ने उसे सहारा दिया

महिला का कहना है कि यह घटना 12 अप्रैल की है जब वह लखनऊ से लौट रही थी और तबीयत बिगड़ने के कारण रात करीब 9:30 बजे गोंडा स्टेशन पर भाजपा जिलाध्यक्ष को कॉल किया। उन्होंने मदद मांगी, जिस पर अमर किशोर कश्यप स्टेशन पहुंचे और उसे पार्टी कार्यालय लेकर गए। महिला के अनुसार कार्यालय की सीढ़ियां चढ़ते वक्त उसका पैर फिसला और चक्कर आ गया, तभी जिलाध्यक्ष ने उसे सहारा दिया और कमरे में ले जाकर आराम करने को कहा।

वायरल वीडियो को बताया एक राजनीतिक साजिश

महिला ने का कहना कि लोग इस घटना को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं। अमर किशोर कश्यप मेरे पिता तुल्य हैं। हमारे पारिवारिक संबंध हैं। उन्हें गलत ढंग से फंसाया जा रहा है। महिला ने आगे कहा कि यदि अफवाहें नहीं रुकीं तो वह मानहानि का मुकदमा करेंगी और महिला आयोग भी जाएंगी। उन्होंने वायरल वीडियो को एक राजनीतिक साजिश करार दिया और भाजपा जिलाध्यक्ष का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें गलत ढंग से बदनाम किया जा रहा है।

सपा ने साधा भाजपा पर निशाना

वहीं, समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ने वीडियो को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है और अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिससे राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। भाजपा नेतृत्व की ओर से जिलाध्यक्ष से जवाब मांगा गया है।

ये भी पढ़ें  गैस संकट पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा...सीएम विवेकाधीन कोष के प्रयोग पर भी दागे सवाल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link