Lucknow City

अखिलेश-मुलायम-शिवपाल के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टरों पर सपा का हल्लाबोल, पुलिस को दी तहरीर

सपा नेता मोहम्मद इखलाक ने कहा-रात के अंधेरे में पोस्टर लगाने वालों में जिम्मेदारी लेने का साहस नहीं, सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग

लखनऊ, 15 जुलाई 2026:

समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेताओं के खिलाफ प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लगाए जा रहे आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्टरों का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर सपा नेता मोहम्मद इखलाक के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता बुधवार को प्रदर्शन करते हुए लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर पोस्टर लगाने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

मोहम्मद इखलाक ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अज्ञात असामाजिक तत्व समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व रक्षा मंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ अपमानजनक पोस्टर लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल नेताओं की गरिमा पर हमला नहीं बल्कि प्रदेश के सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने का प्रयास भी है।
samajwadi-party-poster-controversy-akhilesh-mulayam-shivpal-police-complaint-lucknow (2)

उन्होंने कहा कि रात के अंधेरे में छिपकर पोस्टर लगाने वाले लोग अपनी पहचान छिपा रहे हैं। ऐसे लोगों में अपने कृत्य की जिम्मेदारी लेने का साहस नहीं है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोषियों की जल्द पहचान कर कठोर कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें:

सपा नेता ने कहा कि पार्टी संविधान और कानून के शासन में विश्वास रखती है। इसलिए न्याय के लिए कानून का दरवाजा खटखटाया गया है। उन्होंने कहा कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो गलत संदेश जाएगा। सपा लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से इस मुद्दे को उठाती रहेगी और दोषियों की जवाबदेही सुनिश्चित कराने के लिए हर वैधानिक कदम उठाएगी।

READ MORE

ये भी पढ़ें  थाली-चम्मच बजाकर सपा का हल्लाबोल, विधानसभा के पास पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता, हिरासत में भेजे गए ईको गार्डन

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button