Lucknow CityPoliticsUttar Pradesh

सपा का आना मतलब यूपी का पश्चिम बंगाल बन जाना… राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला

मंत्री एवं सुभासपा प्रमुख ने ‘सपा की जातीय हिंसा : पार्ट-2’ पोस्ट में 2012 के बाद की घटनाओं का किया जिक्र, बोले- जीत के बाद प्रदेश में शुरू हो गया था हंगामा

लखनऊ, 15 जुलाई 2026:

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके मुखिया अखिलेश यादव पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ‘सपा की जातीय हिंसा : पार्ट-2’ शीर्षक से पोस्ट साझा करते हुए राजभर ने 2012 के विधानसभा चुनाव के बाद की कथित घटनाओं का हवाला दिया।

राजभर ने लिखा कि अखिलेश यादव का 2012 में मुख्यमंत्री बनना और उसके बाद उत्तर प्रदेश का ‘पश्चिम बंगाल’ बन जाना याद किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा की जीत के बाद उसके कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में जातीय और धार्मिक हिंसा शुरू कर दी थी। राजभर के मुताबिक चुनाव परिणाम आने के कुछ घंटों के भीतर ही कई जिलों में हंगामा शुरू हो गया था।

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के नौ जिलों में अति पिछड़ों और दलितों के गांवों को आग के हवाले करने की घटनाएं हुईं। राजभर ने आरोप लगाया कि इन घटनाओं में हत्याएं भी हुईं और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। उन्होंने अम्बेडकरनगर के अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि चुनाव हारने वाले बसपा के एक पूर्व मंत्री की राइस मिल तक जला दी गई थी।

ये भी पढ़ें:

राजभर ने दावा किया कि आगजनी के दौरान पूर्व मंत्री अपने गांव में लगी आग बुझाने में जुटे थे। उनकी राइस मिल की लपटें अकबरपुर कस्बे के तहसील तिराहे तक दिखाई दे रही थीं। उन्होंने कहा कि उस समय पुलिस भी असमंजस में थी। पोस्ट के अंत में राजभर ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘सपा का आना मतलब उत्तर प्रदेश का पश्चिम बंगाल बन जाना’ है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  महाकुंभ : संगम तट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, पौष पूर्णिमा पर लगाई आस्था की डुबकी

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button