Lucknow CityUttar Pradesh

नारी न्याय पर अजय राय ने BJP को घेरा, बोले- कितनी महिलाओं को बनाया PM, CM?

लखनऊ में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना, कहा कि सम्मान नहीं, सिर्फ प्रचार, यशोदा बेन का मुद्दा भी उठाया

लखनऊ, 20 अप्रैल 2026:

यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार को भाजपा के ‘नारी न्याय’ के दावों पर तीखा हमला बोलते हुए महिला सम्मान और प्रतिनिधित्व को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किए। लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने भाजपा से पूछा कि उसने अब तक कितनी महिलाओं को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और स्पीकर जैसे सर्वोच्च पदों पर बैठाया है।

अजय राय ने कहा कि भाजपा महिला सम्मान की बात तो करती है लेकिन वास्तविकता में महिलाओं को बराबरी की भागीदारी नहीं मिल रही। उन्होंने वर्ष 2023 में महिला आरक्षण बिल पर प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए धन्यवाद भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि यह केवल दिखावा है। जमीनी स्तर पर महिलाओं को उनका हक अब भी नहीं मिला है।

Ajay Rai Questions BJP on Nari Nyay Count of Female Leaders (1)

उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए यशोदा बेन का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री की माता जी के निधन के समय यशोदा बेन को अंतिम दर्शन तक से वंचित रखा गया और उन्हें ‘हाउस अरेस्ट’ किया गया। यह अमानवीय है। उन्होंने कांग्रेस का पक्ष रखते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा महिलाओं को नेतृत्व में आगे बढ़ाया है। देश को सबसे अधिक महिला प्रधानमंत्री और महिला मुख्यमंत्री देने का काम कांग्रेस ने किया है।

प्रेस वार्ता में मौजूद वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री लुइस खुर्शीद ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं के नाम पर राजनीति करने से पहले उसे अपने संगठन और सरकार में उनकी भागीदारी बढ़ानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के अधिकार, सम्मान और समान हिस्सेदारी के लिए लगातार संघर्ष करती रही है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  अग्निवीर भर्ती की सामान्य प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी, ऑनलाइन पंजीकरण 10 अप्रैल तक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button