Sitapur City

बाजार में चाकू से हमला…पत्नी समेत दो महिलाएं घायल, भीड़ ने भाग रहे पति को पकड़ा

परिवारिक विवाद के बाद मायके आई थी महिला, बाजार में घात लगाकर किया वार, बीच-बचाव में मौसी भी घायल

सीतापुर, 20 अप्रैल 2026:

रेउसा थाना क्षेत्र में सोमवार को पारिवारिक विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। नाराज पति ने बाजार में अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बचाने आई उसकी मौसी भी जख्मी हो गईं।

जानकारी के मुताबिक दलपतपुर निवासी गुड्डू का अपनी पत्नी संगीता से कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। इसी वजह से संगीता अपने मायके खुरवलिया आ गई थी। सोमवार को वह अपनी मां रामश्री और मौसी राजकुमारी के साथ सेवता बाजार सामान लेने पहुंची थी।

इसी दौरान पहले से बाजार में मौजूद गुड्डू ने उसे देख लिया। वह एक दुकान के पास पहुंचा और अचानक संगीता पर चाकू से हमला कर दिया। वार इतना तेज था कि संगीता लहूलुहान हो गई। शोर सुनकर जब मौसी राजकुमारी बचाने के लिए आगे बढ़ीं तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। इस हमले में वह भी घायल हो गईं। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढ़ें:

सूचना मिलते ही रेउसा पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया। दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  हाईवे किनारे चार राउंड फायरिंग, सूदखोर के गैंग व कारोबारियों में हुआ बवाल, दो जख्मी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button