Lucknow CityPoliticsUttar Pradesh

‘विदेशी कंपनी से जातियों में लड़ाई लगवा रहे अखिलेश’, राजभर का हमला, बोले- PDA का नारा खुद ही पिट गया

सुभासपा प्रमुख ने एक्स पर पोस्ट कर सपा अध्यक्ष पर साधा निशाना, कहा- 2027 की नैया पार लगाने के लिए करोड़ों-अरबों रुपये खर्च कर आजमा रहे नए-नए तरीके

लखनऊ, 16 जुलाई 2026:

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अखिलेश यादव पर गंभीर राजनीतिक आरोप लगाए और दावा किया कि चुनावी रणनीति के लिए एक विदेशी कंपनी की मदद ली जा रही है।

ओमप्रकाश राजभर ने लिखा… अखिलेश जी, वैसे तो विदेश से आपका मोह बहुत ज्यादा है लेकिन इधर देख रहा हूं कि आप विदेश के चक्कर ज्यादा लगाने लगे हैं। उन्होंने आगे दावा किया कि चुनाव जीतने के लिए एक विदेशी कंपनी को कथित तौर पर खुफिया काम पर लगाया गया है, जिसका उद्देश्य जातियों के बीच टकराव पैदा करना है।राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि इसी की मॉनिटरिंग के लिए अखिलेश यादव खुद विदेश दौरे कर रहे हैं।
op-rajbhar-attacks-akhilesh-yadav-foreign-company-caste-conflict-pda-slogan (1)

सुभासपा प्रमुख ने सपा के पीडीए नारे पर भी निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि ‘पीट देगा अहिर’ खुद ही पिट गया है और आरोप लगाया कि अखिलेश यादव 2027 का चुनाव जीतने के लिए करोड़ों-अरबों रुपये खर्च कर नए-नए तरीके आजमा रहे हैं। राजभर ने कहा कि जनता सब देख रही है।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन को लेकर भी अखिलेश यादव पर हमला बोला। राजभर ने कहा कि सपा के नेता और सांसद जंतर-मंतर की परिक्रमा कर रहे हैं लेकिन अखिलेश यादव वहां नहीं जा रहे। उन्होंने सपा अध्यक्ष को एसी-पीसी और ट्विटर वाले नेताजी बताते हुए तंज कसा।

राजभर ने अंत में अखिलेश यादव को मित्र बताते हुए सलाह दी कि विदेशियों के चक्कर में पड़कर पैसा बर्बाद न करें। उन्होंने राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल का उदाहरण देते हुए कहा कि केवल फंडिंग से चुनाव नहीं जीता जा सकता।

ये भी पढ़ें  भाजपा के स्टार प्रचारक यूपी सीएम योगी दिल्ली में करेंगे 14 चुनावी सभाएं

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button