Lucknow City

लखनऊ : तहसील के पास बोलेरो खंभे से टकराई… वकीलों की कारों में उतरा करंट, हादसा टला

हादसे के बाद ठप रही विद्युत आपूर्ति, विभाग ने घण्टों बाद तक टूटे तारों और गिरे खंभों को दुरुस्त नहीं कराया, विभाग की लापरवाही से वकीलों में दिखा आक्रोश

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 2 दिसंबर 2025

मोहनलालगंज कस्बे स्थित तहसील परिसर के पीछे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई और चालक मौके से भाग निकला। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा झुक गया और वहां खड़ी अधिवक्ताओं की कई कारों में करंट उतर आया। इससे मौके पर मौजूद वकीलों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।

तहसील परिसर के पास खंभे से (UP 35 AA 3135) रजिस्ट्रेशन नंबर वाली बोलेरो की टक्कर के बाद अधिवक्ताओं ने तुरंत बिजली विभाग को फोन कर बिजली सप्लाई बंद कराई, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के समय आसपास कई लोग मौजूद थे और थोड़ी भी देर होती तो गंभीर नुकसान हो सकता था।

ये भी पढ़ें:

स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे की सूचना देने के बाद भी पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं बिजली विभाग ने भी देर शाम तक क्षतिग्रस्त लाइन और खंभे को दुरुस्त नहीं किया। टूटे तार और खंभा सड़क पर पड़े रहने से खतरा बना हुआ है।

Advertisement

अधिवक्ताओं ने बताया कि तहसील परिसर के आसपास तेज रफ्तार वाहनों के चलते ऐसे हादसे अक्सर हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से खंभा हटाने, लाइन ठीक कराने और बोलेरो चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें  Lucknow University से 2027 का यूथ कनेक्ट! लोहिया वाहिनी ने शुरू की PDA Youth Meet UP, कैंपस से प्रदेश तक युवाओं से संवाद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link