Lucknow City

UP TET-2026 : शिक्षकों के लिए सरकार का बड़ा फैसला, परीक्षा वाले दिन मिलेगा विशेष अवकाश

2, 3 और 4 जुलाई को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को राहत, शासन ने सभी जिलों में तत्काल अनुपालन के दिए निर्देश

लखनऊ, 1 जुलाई 2026:

यूपी सरकार ने शिक्षकों के व्यावसायिक विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET)-2026 में शामिल होने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को परीक्षा तिथि पर विशेष अवकाश देने का निर्णय लिया है। शासन का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र शिक्षक सेवा संबंधी दायित्वों के कारण शिक्षक पात्रता परीक्षा से वंचित न रहे।

विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी की ओर से शिक्षा निदेशक (बेसिक) को जारी आदेश के अनुसार उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा 2, 3 और 4 जुलाई को यूपीटीईटी-2026 आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में बड़ी संख्या में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक भी अभ्यर्थी के रूप में शामिल होंगे। इसे देखते हुए शासन स्तर पर विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया गया है कि परीक्षा में भाग लेने वाले सभी पात्र शिक्षकों को संबंधित परीक्षा दिवस पर विशेष अवकाश स्वीकृत किया जाएगा।
up-tet-2026-exam-teachers-special-leave-government-order-uttar-pradesh (2)

शासन ने शिक्षा निदेशक (बेसिक) को इस निर्णय का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए हैं। इसके साथ ही शासनादेश की प्रति स्कूल शिक्षा महानिदेशक, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव तथा प्रदेश के सभी बीएसए को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।

सरकार का मानना है कि यह फैसला शिक्षकों को बिना किसी प्रशासनिक या सेवा संबंधी बाधा के परीक्षा में शामिल होने का अवसर देगा। इससे शिक्षकों के पेशेवर विकास को प्रोत्साहन मिलने के साथ प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में भी यह निर्णय महत्वपूर्ण साबित होगा।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button