सुबह से शाम तक बिजली कटौती : कड़ाके की ठंड में लखनऊ के इन इलाकों में आज ठप रहेगी सप्लाई
मरम्मत कार्य के कारण पल्टन छावनी, अलीगंज, इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा, एसबीआई कॉलोनी, ताड़ीखाना, मड़ियांव, श्रीनगर, सीतापुर रोड के आसपास, डालीगंज, कुतुबपुर, चंद्रलोक कॉलोनी, बनारसी टोला, डंडइया बाजार, चौधरी टोला आदि की आपूर्ति रहेगी बंद
लखनऊ, 8 जनवरी 2026:
यूपी की राजधानी लखनऊ में कड़ाके की ठंड के बीच आज हजारों लोगों को बिजली कटौती की दोहरी मार झेलनी पड़ेगी। बिजली विभाग द्वारा मरम्मत और रखरखाव कार्य कराए जाने के कारण शहर के कई प्रमुख इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ठंड के मौसम में हीटर, गीजर और अन्य विद्युत उपकरणों पर निर्भर लोगों के लिए यह कटौती परेशानी बढ़ा सकती है।
शहर के गोमतीनगर क्षेत्र के विराम खंड-5 में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं महानगर जीएसआई उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले पल्टन छावनी, सेक्टर ई अलीगंज, इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा, एसबीआई कॉलोनी, ताड़ीखाना, मड़ियांव, श्रीनगर, कृष्ण लोक कॉलोनी, संस्कृति नगरम और सीतापुर रोड के आसपास के इलाकों में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली नहीं आएगी। इस दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठानों और घरेलू उपभोक्ताओं को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
लखनऊ विश्वविद्यालय क्षेत्र भी कटौती से अछूता नहीं रहेगा। डालीगंज, कुतुबपुर, आरा मशीन और पंजाब नेशनल बैंक के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इसके अलावा महानगर इलाके में काल्विन ताल्लुकेदार्स इंटर कॉलेज, हनुमान सेतु, टैगोर मार्ग, नदवा, आर्ट कॉलेज और बीरबल साहनी आर्किटेक्चर कॉलेज के आसपास सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली नहीं मिलेगी।
अलीगंज के पुरनिया गोयल चौराहा उपकेंद्र से जुड़े आरिफ चेंबर सेक्टर एफ, चंद्रलोक कॉलोनी, जनपथ रोड, बनारसी टोला, सेक्टर जी अलीगंज, डंडइया बाजार, चौधरी टोला और तीन मजार के पास सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी।
बिजली विभाग का कहना है कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील के साद कहा है कि वे पहले से आवश्यक इंतजाम कर लें जिससे ठंड के बीच असुविधा कम हो।






