Sports

FIFA : फ्रांस की धमाकेदार जीत, नॉर्वे ने 28 साल बाद रचा इतिहास, मेक्सिको ने खत्म किया सूखा

एमबाप्पे ने दो गोल दागकर बनाया नया रिकॉर्ड, हालंद ने निर्णायक गोल से दिलाई जीत, मेक्सिको ने घरेलू मैदान पर नॉकआउट जीत का सूखा तोड़ा, आज मैदान में उतरेगीं इंग्लैंड समेत कई दिग्गज टीमें

स्पोर्ट्स डेस्क, 1 जुलाई 2026:

FIFA World Cup 2026 के नॉकआउट मुकाबलों में बड़े खिलाड़ियों का दबदबा लगातार कायम है। राउंड ऑफ-32 के मुकाबलों में फ्रांस, नॉर्वे और मेक्सिको ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Round of 16 का टिकट पक्का कर लिया। किलियन एमबाप्पे ने एक बार फिर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई, जबकि एर्लिंग हालंद ने निर्णायक गोल कर नॉर्वे को 28 साल बाद विश्व कप के अंतिम-16 में पहुंचा दिया। उधर, मेजबान मेक्सिको ने चार दशक बाद विश्व कप नॉकआउट मुकाबला जीतकर अपने प्रशंसकों को बड़ी खुशी दी।

फ्रांस ने स्वीडन को 3-0 से हराकर दमदार अंदाज में अगले दौर में जगह बनाई। पहले हाफ के आखिर में एमबाप्पे ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में ब्रैडली बारकोला ने स्कोर 2-0 किया, फिर 74वें मिनट में एमबाप्पे ने दूसरा गोल दागकर मुकाबला पूरी तरह फ्रांस के नाम कर दिया।

इस प्रदर्शन के साथ एमबाप्पे के World Cup में कुल 18 गोल हो गए। वह विश्व कप इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। नॉकआउट मुकाबलों में उनके नाम अब 10 गोल हो चुके हैं, जो नया रिकॉर्ड है। अब फ्रांस का सामना Round of 16 में पराग्वे से होगा।
fifa-world-cup-2026-round-of-32-results-france-norway-mexico-win (2)

दूसरे मुकाबले में नॉर्वे ने आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर 1998 के बाद पहली बार विश्व कप के अंतिम-16 में जगह बनाई। एंटोनियो नूसा ने पहला गोल कर बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में अमाद डियालो ने बराबरी कर मुकाबले को रोमांचक बना दिया, लेकिन 86वें मिनट में एर्लिंग हालंद ने विजयी गोल कर नॉर्वे को ऐतिहासिक जीत दिला दी।

हालंद का यह मौजूदा World Cup में पांचवां गोल रहा, जबकि अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में उन्होंने 60 गोल पूरे कर लिए। अब नॉर्वे का अगला मुकाबला ब्राजील से होगा।
fifa-world-cup-2026-round-of-32-results-france-norway-mexico-win (3)

मेजबान मेक्सिको ने भी शानदार खेल दिखाते हुए इक्वाडोर को 2-0 से हराया। जूलियन क्विनोनेस ने 22वें मिनट में पहला गोल किया, जबकि राउल जिमेनेज ने नौ मिनट बाद बढ़त दोगुनी कर दी। इस जीत के साथ मेक्सिको ने 1986 के बाद पहली बार विश्व कप नॉकआउट मुकाबला जीता और 40 साल का लंबा इंतजार खत्म कर दिया। अब उसका सामना इंग्लैंड और डीआर कांगो के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता टीम से होगा।

आज का FIFA World Cup शेड्यूल

– रात 9:30 बजे-इंग्लैंड vs डीआर कांगो (Round of 32)

– रात 1:30 बजे, 2 जुलाई-बेल्जियम vs सेनेगल (Round of 32)

– सुबह 5:30 बजे, 2 जुलाई-अमेरिका vs बोस्निया और हर्जेगोविना (Round of 32)

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button