Lucknow City

धागे, मोती, कागज से सजी राखियां, कॉलेज की प्रतियोगिता में पायल ने मारी बाजी

नगराम स्थित कॉलेज में कक्षा 6 से 8 तक के 34 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, रंग-बिरंगे धागों, मोतियों व कागज से तैयार की आकर्षक राखियां, रेवांश ने भी प्रतियोगिता में हासिल की जगह

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 25 अगस्त 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ जिले में रक्षाबंधन को लेकर नगराम क्षेत्र के जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज, बहरौली में राखी निर्माण प्रतियोगिता कराई गई। कक्षा 6, 7 व 8 के 34 छात्र-छात्राओं ने इसमें हिस्सा लेकर अपनी रचनात्मकता दिखाई। बच्चों ने अलग-अलग रंगों के धागों, मोतियों व कागज से राखियां तैयार कीं।
nagram-jawaharlal-nehru-inter-college-rakhi-making-competition-payal-wins (2)

प्रिया, काजल के साथ छात्र रेवांश ने भी बनाई राखी

ये भी पढ़ें:

कक्षा 8ए की पायल ने सबसे बेहतर राखी बनाकर पहला स्थान हासिल किया। कक्षा 6ए की प्रिया गोस्वामी दूसरे स्थान पर रहीं। काजल को तीसरा, मंजली को चौथा स्थान मिला। कक्षा 8बी के छात्र रेवांश ने पांचवां स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में कक्षा 6, 7 व 8 की छात्राओं के साथ कक्षा 8 का एक छात्र भी शामिल हुआ। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने बच्चों को राखी बनाने के तरीके को लेकर जरूरी मार्गदर्शन दिया। शिक्षक अमित कुमार ने प्रतियोगिता का संचालन किया। शिक्षिका प्रियंका वर्मा, अंजू वर्मा, लक्ष्मी चौहान, गरिमा देवी व श्रीकांत ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।

पुरस्कार में मिली शिक्षण सामग्री

समापन पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार के रूप में शिक्षण सामग्री दी। प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों ने रक्षाबंधन से जुड़े इस कार्यक्रम में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य ने कहा कि रक्षाबंधन देश की संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी परंपराओं को करीब से समझने का मौका मिलता है। राखी बनाने जैसी गतिविधियों से बच्चों की क्रिएटिविटी, कला व आत्मविश्वास भी बढ़ता है। स्कूल में होने वाले इस तरह के कार्यक्रम बच्चों को पढ़ाई के साथ अपनी संस्कृति से जुड़े रहने की सीख देते हैं।

ये भी पढ़ें  आगरा में फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ की फ्री स्क्रीनिंग, कन्हैयालाल का परिवार भी हुआ शामिल

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button