Lucknow City

Lucknow Metro के Go Smart Card धारकों के लिए बड़ी सुविधा, अब फ्री में मिलेगा NCMC कार्ड

30 दिन तक चलेगा Card Exchange Window, पुराना कार्ड बदलकर मिलेगा NCMC, मेट्रो के साथ देशभर में कई परिवहन सेवाओं में कर सकेंगे इस्तेमाल

लखनऊ, 17 अगस्त 2026:

लखनऊ मेट्रो से रोज सफर करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) ने मौजूदा Go Smart Card धारकों को भी National Common Mobility Card (NCMC) से जोड़ने की पहल शुरू कर दी है। इसके लिए आज से एक महीने तक विशेष Card Exchange Window शुरू की गई है। खास बात यह है कि Go Smart Card धारक अपना पुराना कार्ड बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के NCMC Card में बदल सकेंगे।

इस तरह बदल जाएगा Go Smart Card

कार्ड बदलने के लिए यात्रियों को पहले अपने Go Smart Card में मौजूद पूरी शेष राशि का इस्तेमाल करना होगा। इसके बाद मेट्रो स्टेशन के टिकट काउंटर पर पुराने कार्ड का सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन के बाद यात्री को Surrender Receipt दी जाएगी। इसके बाद पुराने Go Smart Card और Surrender Receipt को स्टेशन पर मौजूद Airtel Payments Bank Kiosk पर जमा करना होगा। मोबाइल OTP के जरिए सत्यापन पूरा होने के बाद नया NCMC Card यात्री को निशुल्क जारी कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

एक कार्ड, कई जगह काम

NCMC की सबसे बड़ी खासियत इसका इंटर-ऑपरेबल होना है। यानी यह सिर्फ लखनऊ मेट्रो तक सीमित नहीं रहेगा। NCMC स्वीकार करने वाली देश की अन्य मेट्रो सेवाओं, बसों, पार्किंग और चुनिंदा रिटेल सेवाओं में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा। यात्रियों को अलग-अलग जगहों के लिए अलग कार्ड रखने की जरूरत कम होगी।

लखनऊ मेट्रो में NCMC के इस्तेमाल पर यात्रियों को हर यात्रा पर 10 प्रतिशत की छूट भी मिलती है। NCMC को डेबिट या क्रेडिट कार्ड की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे यात्रा के लिए बार-बार टिकट लेने की जरूरत नहीं पड़ती। 23 बैंकों या अन्य मेट्रो सेवाओं द्वारा जारी NCMC कार्ड भी लखनऊ मेट्रो में स्वीकार किए जा रहे हैं।

सभी मेट्रो स्टेशनों पर सुविधा

NCMC Card लखनऊ मेट्रो के सभी स्टेशनों पर स्थित Airtel Payments Bank के काउंटर/कियोस्क से प्राप्त किया जा सकता है। सामान्य तौर पर कार्ड जारी करने का शुल्क 100 रुपये है, जो रिफंडेबल नहीं है। मोबाइल OTP के जरिए कार्ड जारी करने की सुविधा भी उपलब्ध है।

UPMRC के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि NCMC के जरिए लखनऊवासियों के दैनिक आवागमन को और सरल एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मौजूदा Go Smart Card धारकों को अपने कार्ड को NCMC में पूरी तरह निशुल्क बदलने के लिए 30 दिनों का अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने यात्रियों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

लखनऊ मेट्रो में NCMC सुविधा की शुरुआत गत 21 जुलाई को की गई थी। अब पुराने Go Smart Card धारकों को भी इसमें शामिल करने से शहर के सार्वजनिक परिवहन को ज्यादा सहज और डिजिटल बनाने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ा है।

ये भी पढ़ें  धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मायावती की दो टूक, छात्रों पर लाठियां चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर हो कार्रवाई

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button