Lucknow City

लखनऊ मेट्रो की नई पहल : महिलाओं के लिए ‘मायदीदी’ ईवी-बाइक सेवा, 5 किमी तक सफर सिर्फ ₹15 में

विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरुआत, 13 जून तक महिला यात्रियों को मिलेगी मुफ्त सेवा, सुरक्षित लास्ट माइल कनेक्टिविटी और रोजगार सृजन पर जोर

लखनऊ, 4 जून 2026:

महिलाओं की सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा को नया आयाम देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लखनऊ मेट्रो एक नई पहल करने जा रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) महिलाओं के लिए विशेष ‘मायदीदी’ ईवी-बाइक सेवा शुरू करेगा। यह सेवा मेट्रो फीडर नेटवर्क का हिस्सा होगी। ये यात्रियों को स्टेशन से उनके गंतव्य तक आसान लास्ट माइल कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

इसका शुभारंभ शुक्रवार सुबह विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार द्वारा किया जाएगा। ‘मायदीदी’ सेवा की सबसे खास बात यह है कि इसमें बाइक चालक और यात्री दोनों महिलाएं ही होंगी। इससे महिलाओं को सुरक्षित, भरोसेमंद और किफायती परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।

पहले चरण में यह सेवा विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन, आईटी कॉलेज मेट्रो स्टेशन, भूतनाथ मेट्रो स्टेशन और कृष्णानगर मेट्रो स्टेशन पर शुरू की जाएगी। महिला यात्री इन स्टेशनों से 5 किलोमीटर तक की दूरी के लिए मात्र 15 रुपये में सफर कर सकेंगी।

ये भी पढ़ें:

सेवा के शुभारंभ को खास बनाने के लिए 5 जून से 13 जून तक सभी महिला यात्रियों को यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा उद्घाटन दिवस पर सेवा का उपयोग करने वाली पहली 10 महिला यात्रियों को विशेष उपहार भी दिए जाएंगे।

Advertisement

यूपी मेट्रो की यह पहल महिलाओं को सुरक्षित और सुलभ परिवहन उपलब्ध कराने के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी। साथ ही यह महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

ये भी पढ़ें  कंबल न बंटने पर भड़के विधायक, डीएम से कहा... एसडीएम को खींचकर मारूंगा, एफआईआर कराइये

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link