Lucknow City

प्लॉटिंग माफिया पर LDA की बड़ी स्ट्राइक! 55 बीघे के 9 अवैध डेवलपमेंट पर चला बुलडोजर

लखनऊ के काकोरी से बीकेटी-सैरपुर क्षेत्र तक चला बड़ा अभियान, वैष्णो सिटी और साईं माही सिटी समेत कई अवैध निर्माण ध्वस्त

लखनऊ, 22 अगस्त 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में अवैध प्लॉटिंग और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीमों ने काकोरी, बीकेटी और सैरपुर क्षेत्र में अभियान चलाकर करीब 55 बीघे में फैली नौ अवैध प्लॉटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान वैष्णो सिटी और साईं माही सिटी समेत कई अवैध कॉलोनियों में किए गए निर्माणों को जमींदोज किया गया।

यह अभियान एलडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-3 और जोन-4 की टीमों ने चलाया। अधिकारियों के मुताबिक कार्रवाई के दौरान निजी विकासकर्ताओं द्वारा बिना प्राधिकरण की अनुमति के विकसित की जा रही प्लॉटिंग और मौके पर किए गए अनधिकृत निर्माणों को ध्वस्त किया गया।

lda-55-bigha-illegal-plotting (2)

ये भी पढ़ें:

प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी मान सिंह ने बताया कि टीम ने काकोरी के ग्राम शिवरी में अभियान चलाया। यहां अजय यादव, गुड्डू द्विवेदी समेत अन्य लोगों द्वारा करीब 35 बीघे में विकसित की जा रही पांच अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। इनमें वैष्णो सिटी और साईं माही सिटी भी शामिल थीं।

Advertisement

वहीं, प्रवर्तन जोन-4 की टीम ने बीकेटी और सैरपुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई की। जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह के मुताबिक, यशवीर राजपूत, संजय कुमार, विपिन यादव, सुनील यादव, जगमोहन यादव समेत अन्य द्वारा करीब 20 बीघे में विकसित की जा रही चार अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाया गया।

एलडीए की इस कार्रवाई से अवैध प्लॉटिंग करने वाले विकासकर्ताओं में हड़कंप मच गया। प्राधिकरण ने साफ किया है कि बिना स्वीकृत मानचित्र और अनुमति के की जा रही प्लॉटिंग व निर्माण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में LDA का बुलडोजर एक्शन एयरपोर्ट के पीछे बनी अवैध कॉलोनी जमींदोज, ढहाए गए 21 रो-हाउस

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link