Madhya Pradesh

“”कांग्रेस विधायक का इंकलाब, कुर्ता फाड़कर पुलिस को दी चुनौती, बोले- ‘मुझे गोली मारो'”

श्योपुर,13 नवंबर 2024

श्योपुर में विजयपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान कांग्रेस के 15 नेताओं को आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया, जिसका विरोध बड़े कांग्रेस नेताओं ने किया। जेल के बाहर हुए इस हंगामे के बीच कांग्रेस विधायक ने खुद का कुर्ता फाड़ते हुए पुलिस को चुनौती दी और लगातार “मुझे गोली मारो” के नारे लगाए। इसके बाद, उन्होंने जेल में घुसने की कोशिश की और इंकलाब जिंदाबाद के नारे भी लगाए, लेकिन पुलिस पर उनका कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

विजयपुर से कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश मल्होत्रा को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया, जबकि उनकी पत्नी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें बगैर सूचना के हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि सुरक्षा कारणों से उम्मीदवारों को कस्टडी में लिया गया है। इस बीच, भाजपा उम्मीदवार रामनिवास रावत ने भी खुद को नजरबंद किए जाने की बात कही और चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण रखने की अपील की। क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए दोनों उम्मीदवारों को पुलिस की मौजूदगी में मतदान करवाने के बाद नजरबंद किया गया।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  भोपाल गैस त्रासदी : 337 टन जहरीला कचरा निपटान के विरोध में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला किया दर्ज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link