CrimeMadhya Pradesh

भाजपा के पूर्व विधायक के घर IT वालो को मिला खजाना, 14 किलो सोना 3.80 करोड़ नगद साथ ही 150 करोड़ की टेक्सचोरी भी पकड़ी।

भोपाल, 8 जनवरी 2025

भोपाल में परिवहन के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के ठिकानों से मिले करोड़ों के सोने ओर नकदी का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ  और अब  मध्य प्रदेश के सागर में पूर्व भाजपा विधायक के ठिकानों से 14 किलो सोना बरामद हुआ है।

सागर जिले के बंडा के पूर्व भाजपा विधायक हरबंश सिंह राठौर के घर आयकर विभाग की कार्रवाई में करोड़ों का का जखीरा मिला है। टीम को जांच में 14 किलो सोना और 3.80 करोड़ नगद मिले है। 150 करोड़ की टेक्सचोरी भी पकड़ाई हैं।साथ ही जांच में   200 करोड़ से अधिक की संपत्ति का भी पता चला है।

सागर में बीडी और कंस्ट्रक्शन कारोबारी पूर्व पार्षद राजेश केसरवानी और बांडा से बीजेपी के पूर्व विधायक हरबंश सिंह राठौर  के  ठिकानों पर की गई आईटी की  छापेमार कार्रवाई में करीब डेढ़ सौ करोड़ की टैक्स चोरी सामने आई है।

ये भी पढ़ें:

आयकर विभाग की कार्रवाई में दोनों के ठिकानों से केश के साथ गोल्ड भी बरामद हुआ है। पूर्व पार्षद व कारोबारी राजेश केसरवानी के यहां से सात लग्जरी कारें भी जप्त हुई  है। यह कारें  किसी और के नाम पर है लेकिन इसका इस्तेमाल केसरवानी परिवार कर रहा था।

Advertisement

आयकर विभाग की टीमों ने सागर जिले में पूर्व विधायक के ठिकानों पर रविवार को  छापा मारा था इस कार्रवाई में केसरवानी बंधु दो सूदखोर और कैंट बोर्ड में पदस्थ रहे अधिकारी फर्म को भी जांच में लिया था । पूर्व विधायक के ठिकानों पर आयकर की कार्रवाई खत्म हो गई लेकिन  केसरवानी  बंधुओ के यहां अभी भी चल रही है। पूर्व विधायक का बीड़ी का भी कारोबार  है। 

आयकर विभाग ने रविवार को सागर में तीन ठिकानों पर छापे मार कार्रवाई की थी इस कार्रवाई में आयकर की टीम को बड़ी टैक्स चोरी बेनामी प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी मिले हैं। आयकर की टीम अब  संबंधितों  को समन जारी कर बयान लेने की तैयारी में है।

राठौर परिवार दशकों से सागर संभाग का बड़ा बीड़ी कारोबारी रहा है। पूर्व विधायक हरवंश राठौर के पिता हरनाम सिंह राठौड़  मंत्री रहे हैं । इसलिए राजनीति में भी काफी रसूख रखने वाला परिवार  है।

भाजपा के पूर्व विधायक के ठिकानों पर करोड़ों का जखीरा मिलने पर विपक्ष हमलावर है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया एक पर समाचार पत्र की खबर पोस्ट करते हुए लिखा – मध्य प्रदेश में डाकू-लुटेरे तो खत्म हो गए, लेकिन BJP नेताओं ने उनकी कमी पूरी कर दी।

ये भी पढ़ें  यूपी विधानसभा में ‘विजन डॉक्यूमेंट 2047’ पर गर्मागर्म बहस, विपक्ष ने लगाए वादाखिलाफी के आरोप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link