Madhya Pradesh

एक बार फिर चर्चा में आये पंडित धीरेंद्र शास्त्री, कहा अपने-अपने नाम के आगे हिंदू लिख क्रांति लाओ

भोपाल, 26 अक्टूबर 2024

वैसे तो बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने प्रवचनों के कारण हमेशा चर्चा में रहते है साथ ही वो हमेशा अपनी कथाओं में हिंदु राष्ट्र पर भी जोर देते है और लोगों से हमेशा कुछ ना कुछ हिंदु राष्ट्र के लिए करने की अपील करते रहते है ठीक उसी प्रकार की एक अपील उन्होनें एक बार फिर लोगों से की है जो फिर से लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।  उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स ट्विटर,फेसबुक,इंस्टाग्राम सहित सभी अकाउंट पर अपने-अपने नाम के आगे हिंदू लिखना शुरू करें, इससे एक क्रांति खड़ी होगी।
मध्य प्रदेश के छतरपुर के बागेश्वर धाम में पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के द्वारा 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा आयोजन किया गया था, जो 18 अक्टूबर से लेकर 24 अक्टूबर तक चला था, कथा के दौरान शास्त्री ने श्रद्धालुओं से अपील की और कहा कि आप सभी लोग अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स ट्विटर,फेसबुक,इंस्टाग्राम सहित सभी अकाउंट पर अपने-अपने नाम के आगे हिंदू लिखना शुरू करें, इस दौरान उन्होंने कथा सुनने के लिए आए हुई सामने बैठे सभी श्रद्धालु भक्तगणों से अपने-अपने मोबाइल निकालने को कहा और कहा कि यह वीडियो आप सभी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कीजिए जातपात को मिटाने के लिए अपनी जाति नाम के आगे हिंदू लगाना प्रारंभ कर दें। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा की जैसे हिंदू सत्यम, हिंदू मनीष, हिंदू लगाना प्रारंभ कर दें और सभी लोग अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नाम के हिंदू लगाए इससे एक क्रांति खड़ी होगी।

ये भी पढ़ें  गांव-गांव तक पहुंचा हाई स्पीड नेटवर्क...यूपी में टेलीकॉम सेक्टर ने तोड़ा रिकॉर्ड, जानिए क्या कहते हैं TRAI के आंकड़े

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link