Government policiesUttarakhand

उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी! UPSC से GATE तक फ्री ऑनलाइन कोचिंग, जल्द शुरू होगी ‘युवा भविष्य निर्माण योजना’

दूरदराज के पहाड़ी क्षेत्रों के छात्रों को मिलेगा बड़ा फायदा, महंगी कोचिंग का खर्च बचेगा, मुख्यमंत्री धामी जल्द करेंगे योजना का शुभारंभ

देहरादून, 12 अगस्त 2026:

उत्तराखंड के युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने की दिशा में सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026’ अब जल्द ही धरातल पर उतरने जा रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी इस योजना को पहले ही मंजूरी दे चुके हैं। अब इसके विधिवत शुभारंभ की तैयारियां की जा रही हैं। योजना शुरू होते ही राज्य के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए घर बैठे निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग और गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

योजना का सबसे बड़ा लाभ राज्य के विश्वविद्यालयों तथा शासकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को मिलेगा। इसके तहत युवाओं को UPSC और राज्य लोक सेवा आयोग (PSC), CDS, बैंकिंग, रेलवे, SSC सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इसके अलावा प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश और पात्रता के लिए आयोजित होने वाली CAT, MAT, GATE, NET और CSIR-NET जैसी परीक्षाएं भी योजना के दायरे में शामिल की गई हैं।

सरकार की इस पहल का उद्देश्य केवल कोचिंग उपलब्ध कराना ही नहीं अपितु राज्य के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर मार्गदर्शन, व्यवस्थित तैयारी और गुणवत्तापूर्ण अध्ययन संसाधन उपलब्ध कराना है। खासतौर पर पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए यह योजना बेहद अहम मानी जा रही है जहां बड़े शहरों जैसी कोचिंग सुविधाएं आसानी से उपलब्ध नहीं होतीं।

ये भी पढ़ें:

महंगी निजी कोचिंग का खर्च उठाने में असमर्थ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को भी इस योजना से बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। ऑनलाइन माध्यम से कोचिंग मिलने से विद्यार्थियों को अपने घर या कॉलेज से ही विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्राप्त हो सकेगा।

सीएम धामी जल्द ही योजना के शुभारंभ की तिथि निर्धारित करेंगे। शुभारंभ के साथ ही विद्यार्थियों को ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सरकार को उम्मीद है कि यह योजना उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में समान अवसर देकर उनके करियर निर्माण का मजबूत आधार तैयार करेगी।

ये भी पढ़ें  हरेला से हर घर तक हरियाली का संदेश, धामी बोले- 10 लाख पौधों के साथ प्रकृति बचाने का संकल्प

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link