Ayodhya

CEO नहीं धर्माचार्य की हो नियुक्ति… अजय राय का मोदी-योगी पर हमला, बोले- मंदिर को कमाई का जरिया न बनाएं

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे अयोध्या, आरएसएस व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर साधा निशाना, बोले- गिनने वाले ही जेल गए हैं, गिनवाने वाले क्यों नहीं?, विधानसभा चुनाव 2027 में चढ़ावा चोरी मामला बनेगा मुख्य मुद्दा

अनिल निषाद

अयोध्या, 12 अगस्त 2026

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण पर विपक्ष लगातार मोदी और योगी सरकार पर हमला बोल रहा है। इसको लेकर सियासत भी चरम पर है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बुधवार को रामनगरी पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने चढ़ावा चोरी मामले और मंदिर में सीईओ की नियुक्ति को लेकर पीएम मोदी व सीएम योगी, आरएसएस और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर तीखा हमला बोला। कहा कि सरकार राम मंदिर को कमाई का जरिया न बनाए। मंदिर में सीईओ की नियुक्ति के बजाय धर्माचार्य की नियुक्ति होनी चाहिए।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा व आरएसएस ने राम मंदिर को कमाई का जरिया बना लिया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर से आने वाला पैसा आरएसएस के खाते में गया है, इस व्यवस्था को बंद किया जाना चाहिए। चढ़ावा चोरी मामले में कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि ‘गिनने वाले ही जेल गए हैं, गिनवाने वाले क्यों नहीं?’ उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने चढ़ावा गिनवाया, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। अजय राय ने नृपेंद्र मिश्रा, चंपत राय, अनिल मिश्रा, गोविंद देवगिरी और गोपाल राव के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें:

अजय राय ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में चढ़ावा चोरी का मुद्दा प्रमुख रूप से उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रयागराज में जिस तरह कार्यक्रम हुआ है, उसी तरह पूरे प्रदेश में कार्यक्रम किए जाएंगे और आज अयोध्या में भी कार्यक्रम हो रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़, छात्रों पर लाठीचार्ज और प्रदेश की कानून व्यवस्था भी चुनाव में बड़े मुद्दे होंगे। सरकार के जीरो टॉलरेंस के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि गोरखपुर में एक ब्राह्मण की तलवार से हत्या कर दी गई और वहीं एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि प्रदेश में जीरो टॉलरेंस आखिर कहां है।

ये भी पढ़ें  अनिल राजभर ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा... साजिश के तहत पेट्रोल पंपों पर लगवाईं लाइनें

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link