Uttarakhand

THDC टनल हादसे के बाद एक्शन मोड में धामी, अस्पताल में घायलों से मिले, जांच भी बैठाई

घायल श्रमिकों का हालचाल लिया, बेहतर इलाज के निर्देश दिए, लापता श्रमिकों को सुरक्षित निकालना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता बताई, आपदा मंत्री मदन कौशिक ने भी SEOC में राहत-बचाव अभियान की समीक्षा की

चमोली, 14 अगस्त 2026:

चमोली के पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीधे घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लेने के बाद जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचकर घायल श्रमिकों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने एक-एक श्रमिक का हालचाल जाना, उनसे बातचीत की, इलाज की जानकारी ली। डॉक्टरों से भी उपचार की स्थिति पर चर्चा करते हुए बेहतर मेडिकल सुविधा देने के निर्देश दिए।

इलाज में किसी तरह की कमी न रहे

मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन से कहा कि घायल श्रमिकों के इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जाए। जरूरत पड़ने पर सभी जरूरी मेडिकल सुविधाएं तुरंत उपलब्ध कराई जाएं, ताकि किसी श्रमिक को परेशानी न हो।

ये भी पढ़ें:

सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की पहली प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर श्रमिक की जान सरकार के लिए बेहद अहम है। टनल में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू अभियान में उपलब्ध हर संसाधन का इस्तेमाल किया जा रहा है। किसी भी स्तर पर कमी नहीं रहने दी जाएगी।

thdc-tunnel-accident-dhami-rescue-inquiry (2)

परिजनों से संपर्क, जांच के भी आदेश

मुख्यमंत्री ने बताया कि हादसे से प्रभावित श्रमिकों के परिवारों तक समय पर जानकारी पहुंचाने के लिए उन्होंने संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी बात की है। साथ ही टनल हादसे की वजह जानने के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

SEOC में आपदा मंत्री ने ली अपडेट

उधर, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) पहुंचकर राहत-बचाव अभियान की समीक्षा की। अधिकारियों से टनल के भीतर चल रहे सर्च ऑपरेशन, घायलों के इलाज, राहत कार्यों की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लापता लोगों की तलाश पूरी गंभीरता के साथ जारी रखी जाए।

thdc-tunnel-accident-dhami-rescue-inquiry (3)

24×7 अलर्ट रहने के निर्देश

मदन कौशिक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत-बचाव अभियान में शामिल सभी एजेंसियां बेहतर तालमेल के साथ काम करें। मौसम के पूर्वानुमान, नदियों के जलस्तर, संवेदनशील इलाकों पर लगातार नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि फील्ड में अधिकारी, राहत दल 24×7 मुस्तैद रहें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। मृतकों के शवों को सम्मानपूर्वक उनके गृह जनपद तक पहुंचाने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें  केतन मर्डर केस : टिहरी जा रहे भीम आर्मी के काफिले को रोका, पुलिस पर दागे सवाल

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button