Uttarakhand

My Bharat Portal: युवाओं को अवसरों से जोड़ने की पहल, 2.2 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन

डीएम ने मेरा युवा भारत की कार्ययोजना व संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की, पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की दी जानकारी, जनपद के प्रत्येक विकासखंड, शिक्षण संस्थान व युवा क्लबों में कार्यक्रमों का प्रसार करने का आदेश

योगेंद्र मलिक

हरिद्वार, 13 जुलाई 2026ः

केंद्र सरकार का माई भारत पोर्टल (My Bharat Portal) युवाओं को अवसरों से जोड़ने की एक पहल है। वर्तमान में देशभर के 2.2 करोड़ से अधिक युवा इस पोर्टल से जुड़े हुए हैं। डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में मेरा युवा भारत की वार्षिक कार्ययोजना व संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की गई। इसमें युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भागीदारी बढ़ाने, उन्हें इंटर्नशिप, कौशल विकास, नेतृत्व प्रशिक्षण, स्वयंसेवी गतिविधियों और विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों से जोड़ने की रणनीति पर चर्चा की गई।

जिला युवा अधिकारी व माई भारत के प्रतिनिधि रोशन कुमार ने बताया कि माई भारत के तहत विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग, विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट, विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम, बजट क्वेस्ट, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, युवा क्लब विकास अभियान, नशा मुक्त भारत अभियान, सेवा पखवाड़ा, वंदे मातरम् कैंप, व्यावसायिक प्रशिक्षण, अंतरराज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम जैसे कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

पोर्टल पर उपलब्ध इंटर्नशिप, स्वयंसेवी अवसर, रोजगार, कौशल विकास, फिट इंडिया गतिविधियां, खेल प्रतियोगिताएं, निबंध प्रतियोगिताएं, हैकाथॉन, छात्रवृत्ति और विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गई। साथ ही जनपद के विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, युवा क्लबों और अन्य संस्थाओं को पोर्टल से जोड़ने की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद के प्रत्येक विकासखंड, शिक्षण संस्थान और युवा क्लबों में माई भारत कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक युवा इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

READ MORE

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है। समसामयिक.. और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button