Ayodhya

रामनगरी में हनुमानगढ़ी पहुंचे वीरेंद्र सहवाग, बजरंगबली के दरबार में टेका माथा

पूर्व क्रिकेटर ने मंदिर में विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, कुछ देर परिसर में बिताया समय अयोध्या पहुंचने की खबर मिलते ही प्रशंसकों में दिखा उत्साह, सहवाग की एक झलक पाने को बेताब रहे फैंस

अनिल निषाद

अयोध्या, 16 अगस्त 2026:

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग शनिवार को यूपी की रामनगरी अयोध्या पहुंचे। रामनगरी पहुंचने के बाद वह सीधे प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बजरंगबली के दर्शन किए, पूजा-अर्चना की।

हनुमानगढ़ी में की पूजा-अर्चना

ये भी पढ़ें:

मंदिर पहुंचने के बाद सहवाग ने विधि-विधान से पूजा की। उन्होंने हनुमानगढ़ी में कुछ समय बिताया। दर्शन के दौरान उन्होंने मंदिर की धार्मिक परंपराओं के मुताबिक पूजा-अर्चना की। वीरेंद्र सहवाग के अयोध्या पहुंचने की जानकारी मिलते ही उनके प्रशंसकों में खासा उत्साह नजर आया। हनुमानगढ़ी में दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में मौजूद लोगों की नजरें भी सहवाग पर टिकी रहीं। पूर्व क्रिकेटर को अपने बीच देखकर स्थानीय लोगों के बीच भी उनकी मौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही।

बोले, कई साल बाद मिला दर्शन का मौका

दर्शन-पूजन के बाद सहवाग ने अयोध्या आने को लेकर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि कई साल बाद यहां दर्शन करने का मौका मिला है। वह खुद को खुशकिस्मत महसूस कर रहे हैं। सहवाग ने अयोध्या आने के अनुभव को बेहद खास बताया।

रामनगरी के माहौल से प्रभावित

सहवाग ने कहा कि अयोध्या पहुंचकर उन्हें सकारात्मक माहौल महसूस हुआ। रामनगरी की धार्मिक आस्था, भक्ति का माहौल उन्हें अच्छा लगा। हनुमानगढ़ी में दर्शन के दौरान उन्हें आध्यात्मिक अनुभव हुआ। पूर्व क्रिकेटर की अयोध्या यात्रा के दौरान हनुमानगढ़ी में उनकी मौजूदगी की ख़बर फैली तो तमाम लोग उनके जाने के बाद पहुंचे और मायूस होकर लौट गए।

ये भी पढ़ें  राम मंदिर चढ़ावे पर घमासान : महंत बोले-भगवान दंड देंगे, बृजभूषण ने कहा...सच बोलने की हिम्मत नहीं

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button