Barabanki City

लूट के मोबाइल लेकर भाग रहा था बदमाश, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली

लूट के दो मोबाइल, बाइक और तमंचा बरामद, सीतापुर निवासी दलबाग मोहम्मदपुर खाला व रामनगर थाने में दर्ज मुकदमों में था वांछित, घेराबंदी के दौरान बाइक फिसली तो पुलिस टीम पर किया फायर

बाराबंकी, 16 अगस्त 2026:

यूपी के बाराबंकी जिले की मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने लूट की घटना के बाद फरार चल रहे सीतापुर के बदमाश दलबाग उर्फ सोनू को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। गोली उसके पैर में लगी। पुलिस ने उसे इलाज के लिए सीएचसी फतेहपुर भेजा। आरोपी के पास से लूट के दो मोबाइल, एक बाइक व तमंचा बरामद किया है।

इनपुट मिलने पर पुलिस टीम ने की घेराबंदी

मोहम्मदपुर खाला थाना पुलिस की एक टीम बीती रात अपराधियों की धरपकड़ के लिए गश्त कर रही थी। इसी दौरान कठोलिया पुल से छेदा रोड के पास एक संदिग्ध बाइक सवार के मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने इलाके में चेकिंग शुरू कर संदिग्ध की घेराबंदी की।

ये भी पढ़ें:

बाइक मोड़कर भागे बदमाश ने की फायरिंग, पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा

पुलिस ने बाइक सवार संदिग्ध को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर उसने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन बाइक फिसल गई। इसके बाद आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस के मुताबिक, जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया। घायल आरोपी की पहचान दलबाग उर्फ सोनू निवासी नाउनबाग, मजरे टिकठा, रामपुर मथुरा, सीतापुर के रूप में हुई।

दो लूट के मोबाइल बरामद, पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस ने आरोपी के पास से दो लूट के मोबाइल, बाइक (UP34 CD 4724) एक तमंचा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार दलबाग के खिलाफ मोहम्मदपुर खाला के अलावा रामनगर व सीतापुर के रामपुर मथुरा थाने में भी एफआईआर दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें  ट्रैफिक का दबाव नहीं झेल पा रहा पांटून पुल... वाहनों को रोककर की रिपेयरिंग, लगा लंबा जाम

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button